कर्मचारी समस्या निवारण शिविर में निगमायुक्त सुश्री परिहार ने स्वयं सुनीं वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं
लोकेशन/ कटनी
कर्मचारी समस्या निवारण शिविर में निगमायुक्त सुश्री परिहार ने स्वयं सुनीं वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं
विभाग प्रमुखों को प्राप्त आवेदनों पर समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
शिविर में विभिन्न सेवा संबंधी विषयों के करीब 70 आवेदन प्राप्त
कटनी - नगर निगम कटनी में कार्यरत वर्तमान कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की पहल पर शुक्रवार को नगर निगम के एमआईसी कक्ष में आयोजित कर्मचारी समस्या निवारण शिविर में निगम के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त अधिकारी- कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।
शिविर के दौरान निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्वयं मौजूद रहकर कर्मचारियों से आवेदन लिए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा उचित निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। शिविर में पहुंचे विद्युत शाखा राज कुमार राजभर एवं फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी दिलराज सिंह के आवेदनों पर सुनवाई उपरांत निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करने हेतु लेखापाल श्रीकांत तिवारी को निर्देशित किया गया। जबकि स्थाईकर्मी महेश कुमार चौबे द्वारा नियमितीकरण किये जाने संबंधी आवेदन पर सुनवाई उपरांत स्थापना प्रभारी को प्रकरण पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश निगमायुक्त सुश्री परिहार ने दिए। वहीं एरियर भुगतान, पेंशन, ग्रेच्युटी, भविष्य निधि, पारिवारिक पेंशन तथा विधि विभाग एवं अन्य सेवा संबंधी विषयों से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई उपरांत विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया जाकर आगामी माह आयोजित होने वाले शिविर के पूर्व प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही कर उनका नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपायुक्त शैलेष गुप्ता भी मौजूद रहे। शिविर के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के लगभग 70 आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त शैलेष गुप्ता द्वारा बताया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं का पारदर्शी, सरल एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा ऐसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से प्रतिमाह करनें के निर्देश दिए गए है। जिससे निगम के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में सहायक यंत्री आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, लेखापाल श्रीकांत तिवारी सहित लेखा शाखा, विधि विभाग, पेंशन शाखा, स्थापना शाखा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं लिपिकों की उपस्थिति रही।
राजेश केवट जिला ब्यूरो कटनी!

मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की