धार के गोरक्ष प्रजापत ने प्रदेश में बढ़ाया जिले का मान, 37वीं सब-जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक पर कब्ज़ा 7 वर्ष की उम्र में गोरक्ष की बड़ी उपलब्धि
ग्लोबल इंडिया टीवी के लिए
धार से अमर वर्मा की रिपोर्ट
धार धार से एक गर्व की खबर सामने आई है। सागर में आयोजित 37वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धार जिले के नन्हे खिलाड़ी गोरक्ष प्रजापत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि के साथ ही गोरक्ष प्रजापत धार जिले के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। सागर में आयोजित 37वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धार ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। इस प्रतियोगिता में धार जिले ने बालक वर्ग में पहला स्थान और ओवरऑल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। इसी प्रतियोगिता में जानकी नगर, धार निवासी 7 वर्षीय, कक्षा पहली के छात्र गोरक्ष प्रजापत ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर कांस्य पदक अपने नाम किया। कम उम्र में गोरक्ष की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन को दर्शाती है।


गोरक्ष प्रजापत की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, खेल प्रशिक्षकों और धारवासियों ने खुशी जाहिर की है। धार विधायक नीना वर्मा ने
गोरक्ष प्रजापत को जिले का नाम रोशन करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं धार पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया और आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। गोरक्ष प्रजापत की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे धार जिले के लिए गौरव की बात है। परिजनों और धारवासियों की ओर से
नन्हे खिलाड़ी को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
रीवा में जेल से छूटते ही दिखाई दबंगई, पुलिस ने दो बदमाशों को सिखाया सबक; 8 तमंचे बरामद