31 दिसंबर को NCR अलर्ट मोड में, दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में रूट डायवर्जन
दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में नए साल 2026 के जश्न को लेकर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 31 दिसंबर 2025 की शाम से 1 जनवरी 2026 की सुबह तक प्रमुख इलाकों में पाबंदियां, रूट डायवर्जन और सख्त चेकिंग लागू रहेगी |
लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के मद्देनजर दिल्ली में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिससे लोगों को नियंत्रित माहौल में जश्न मनाने के निर्देश दिए गए हैं. राजधानी दिल्ली और सटे एनसीआर से अक्सर नए साल के जश्न के दौरान कई हादसों के मामले सामने आते हैं, जिसे रोकने के लिए सरकार ने एहतियातन ये कदम उठाए हैं |
दिल्ली में ट्रैफिक पाबंदियां और कनॉट प्लेस नो एंट्री
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार 31 दिसंबर की रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस में किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, RK आश्रम, चित्रगुप्त मार्ग, गोल मार्केट, GPO, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी फिरोजशाह रोड, जय सिंह रोड और विंडसर प्लेस पर वाहनों को रोक दिया जाएगा |
चेम्सफोर्ड रोड से एंट्री भी बंद रहेगी. रिंग रोड, बहादुरशाह जफर मार्ग और पंचकुइयां रोड वैकल्पिक रूट रहेंगे. भैरों रोड, मथुरा रोड और मदर टेरेसा क्रिसेंट पर भी डायवर्जन लागू रहेगा. इंडिया गेट और कर्तव्य पथ क्षेत्र में भीड़ बढ़ने पर C Hexagon, रफी मार्ग और मथुरा रोड के कुछ हिस्सों में अस्थायी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं |
नो एंट्री के चलते पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था
कनॉट प्लेस में नो एंट्री के चलते पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है | वाहन गोल डाकखाना, काली बाड़ी मार्ग, पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, रकाब गंज रोड, कोपर्निकस मार्ग, मिंटो रोड, पंचकुइयां रोड, केजी मार्ग और विंडसर प्लेस में पार्क किए जा सकेंगे. पार्किंग फर्स्ट कम फर्स्ट बेसिस पर होगी |
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को साउथ दिल्ली से राम मनोहर लोहिया पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड या विंडसर प्लेस का उपयोग करने की सलाह दी गई है | दिल्ली मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है, हालांकि राजीव चौक जैसे स्टेशनों पर भीड़ के कारण एग्जिट बंद हो सकती है. सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095, 011 25844444 और व्हाट्सएप 8750871493 जारी किए गए हैं |
नोएडा और गुरुग्राम में सख्ती और सुरक्षा इंतजाम
नोएडा में मॉल, सेक्टर-18 और पार्टी हॉटस्पॉट इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त चेकिंग होगी और भीड़ बढ़ने पर अस्थायी डायवर्जन लगाए जा सकते हैं | बॉर्डर एरिया पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त जांच के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है | वहीं गुरुग्राम में सेक्टर 29, साइबर हब, MG रोड और बाजारों में 5400 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे | तय पार्किंग स्थलों के अलावा सड़क किनारे पार्किंग पर टोइंग की कार्रवाई होगी. झारसा चौक से सेशन चौक तक पुराने ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स रोड जैसे इलाकों में डायवर्जन संभव है |
दिल्ली NCR के सभी शहरों में शराब पीकर गाड़ी चलाने, स्टंट, ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू रहेगी. 600 से अधिक नाइट क्लब, बार और रेस्टोरेंट पुलिस निगरानी में रहेंगे, स्वाट टीम, QRT और PCR यूनिट फील्ड में तैनात रहेंगी, जबकि आबकारी विभाग नाबालिगों को शराब परोसने पर नजर रखेगा |

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर