रिकॉर्ड तोड़ सर्दी: कई शहरों में साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान
मध्य प्रदेश में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है. बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है. जहां एक ओर हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है, वहीं धुंध और कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है. ग्वालियर, भोपाल, रीवा, दतिया और सतना जिलों में कोहरे देखने को मिला |
30 से ज्यादा शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
राज्य के सभी हिस्सों में कड़ाके सर्दी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार ये दौर जनवरी में भी जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के 30 शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे रहा. एमपी के सबसे ठंडे शहर शुक्रवार को राजगढ़ और नर्मदापुरम का पचमढ़ी रहा, जहां तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मंदसौर में 4.6 डिग्री, शहडोल जिले के कल्याणपुर में 4.9 डिग्री, शाजापुर जिले के गिरवर में 5.4 डिग्री और रीवा में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राज्य का अधिकतम तापमान खरगौन में 28 डिग्री सेल्सियस रहा |
राज्य के 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भोपाल में 7 डिग्री, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस मापा गया |
16 शहरों में कोहरे का यलो अलर्ट
अफगानिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसका असर 30 दिसंबर तक हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. इसका सीधा असर मध्य प्रदेश पर भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 16 शहरों ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में मध्यम कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है |

राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश