बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ भाजपा ने जारी की कार्यकारिणी की लिस्ट, जानें कौन बना ताकतवर और किसे मिली बड़ी जिम्मेदारी
CG News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषणा कर दी गई. जहां अनुसूचित जाति मोर्चा में 33 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा में 35 नाम शामिल है.
BJP की अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
बीजेपी ने अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया गया है. इसमें 33 नाम शामिल हैं.
इसमें 6 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषा अध्यक्ष 2 सह कोषा अध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी के साथ अन्य की नियुक्ति की गई है.

अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का भी ऐलान
इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया गया है. इसमें 6 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषा अध्यक्ष 2 सह कोषा अध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी के साथ 35 अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इसमें रजिया खान, गगनदीप सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, स्वर्ण सिंह सलूजा, शेख इरफान, सैयद तथिर रजा को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

Gujarat में सपा की एंट्री, निकाय चुनाव में बड़ी जीत
Narendra Modi गंगटोक में युवाओं के साथ खेले फुटबॉल, विकास योजनाओं से पहले खास अंदाज
Bhopal में जनगणना कार्य तेज, कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
बंगाल में सियासी संग्राम: ‘जय महाकाली’ बनाम ‘जय श्रीराम’ के बीच बढ़ी टकराहट
बेमेतरा में बड़ा जनसंवाद कार्यक्रम, अधिकारी और जनप्रतिनिधि होंगे आमने-सामने
सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, हमले में युवक की दर्दनाक मौत
इंदौर में बड़ी कार्रवाई: होटल-हॉस्टल और रेस्टोरेंट पर छापेमारी शुरू