लाल किला विस्फोट मामले में न्यायिक प्रक्रिया तेज, चार आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई
दिल्ली | दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले की जांच जारी है. इसी सिलसिले में पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार (8 दिसंबर) को गिरफ्तार चार आरोपियों की NIA कस्टडी 4 दिन और बढ़ा दी है. इन आरोपियों में डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद और आदिल अहमद के नाम शामिल हैं. प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश जज अंजू बजाज चांदना की कोर्ट ने यह आदेश दिया है.इसके बाद NIA की टीम सभी को कोर्ट से अपने साथ ले गई |
इन चारों आरोपियों को 10 दिन की कस्टडी पूरी होने के बाद सोमवार (8 दिसंबर) को कोर्ट में पेश किया गया था. पेशी से पहले पटियाला हाउस कोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. कोर्ट से 4 दिन की रिमांड बढ़ाए जाने के बाद अब एजेंसी को आरोपियों से आगे की पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.NIA के मुताबिक आरोपी मुजम्मिल, डॉक्टर उमर नबी, आदिल, शाहीन, मुफ्ती और इरफान मिलकर एक बड़ी साजिश रच रहे थे. डॉक्टर उमर नबी ने ही लाल किले के सामने कार में धमाका किया था |
शोएब पर आरोप
इससे पहले 5 दिसंबर को कोर्ट ने एक अन्य आरोपी शोएब की NIA कस्टडी 10 दिन और बढ़ाने की मंजूरी दी थी. एजेंसी का आरोप है कि शोएब ने धमाके से ठीक पहले आतंकवादी उमर नबी को पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान किया था. NIA का कहना है कि शोएब की भूमिका साजिश के महत्वपूर्ण हिस्से को समझने में बेहद अहम है |
2 दिसंबर को NIA ने इस केस के मुख्य आरोपी आमिर रशीद अली की कस्टडी 7 दिन और बढ़ा दी थी.आमिर को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और एजेंसी को पहले उसकी 10 दिन की रिमांड मिली थी. शुरुआती पूछताछ के दौरान NIA को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर हिरासत बढ़ाने की मांग की गई |
कार का मालिक था आमिर
जांच में यह सामने आया कि धमाके में इस्तेमाल की गई कार का मालिक खुद आमिर था. एजेंसी के अनुसार, उसने न सिर्फ आत्मघाती हमलावर के साथ साजिश रची बल्कि हमले की तैयारियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई. दिल्ली पुलिस से केस अपने हाथ में लेने के बाद NIA ने कई राज्यों में छापेमारी की, जिसके बाद आमिर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. NIA इस पूरे मॉड्यूल को तोड़ने के लिए लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही है |
ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत
एजेंसी का लक्ष्य इस नेटवर्क से जुड़े हर सदस्य की पहचान करना और उसे गिरफ्तार करना है. जांचकर्ता सभी संभावित सुरागों को इकट्ठा कर यह समझने की कोशिश में हैं कि हमला कैसे प्लान किया गया और किन-किन लोगों की इसमें भूमिका रही.अब तक NIA ने इस मामले में सात गिरफ्तारियां की हैं जो जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पकड़े गए एक व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़ा है. 10 नवंबर को लाल किले के पास विस्फोटकों से लदी I20 कार में ब्लास्ट हुआ था, जिसे डॉ. उमर-उन-नबी चला रहा था. इसमें करीब 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे |

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
जबलपुर में विश्वासघात: सगाई के बाद मंगेतर से किया दुष्कर्म, फिर झूठा बहाना बनाकर तोड़ी शादी।