बायोडेटा में लिखें सास ससुर नहीं चाहिए: कोर्ट
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली की फैमिली कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा, यदि सास ससुर नहीं चाहिए थे। तो इस बात का उल्लेख बायौडेटा में करना चाहिए था।
अपर प्रधान न्यायाधीश ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने तलाक के मामले की सुनवाई करते हुए महिला टीचर पर तीखी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा अगर किसी महिला को सिर्फ पति के साथ ही रहना है। उसे अपने साथ सास ससुर या किसी रिश्तेदार को नहीं रखना है। ऐसी स्थिति में शादी के लिए जो बायोडाटा तैयार किया जाता है।उसमें साफ-साफ लिखना चाहिए। उसे ऐसा पति चाहिए, जिसका कोई रिश्तेदार ना हो।
फैमिली कोर्ट ने कारोबारी सुभाशीष सिंह की तलाक याचिका को मंजूर करते हुए यह टिप्पणी की है। शुभाशीष ने 2019 में दीक्षा वर्मा से शादी की थी।शादी के बाद दीक्षा को सास ससुर के साथ रहना पसंद नहीं था। उसने एक अलग घर की मांग पति से की। पति द्वारा अलग घर नहीं देने के कारण वह पति से अलग रहने लगी। जिसकी परिणति तलाक के रूप में हुई।

डोंबिवली के पास खाली ट्रेन पटरी से उतरी, सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत
भोपाल में भाजपा की 'महिला आक्रोश रैली': विपक्षी दलों के खिलाफ सीएम मोहन यादव ने भरी हुंकार
भारत-श्रीलंका के बीच बिछेगी तेल पाइपलाइन; उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति दिसानायके ने की चर्चा
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
कपूरथला: PR मिलने के जश्न ने छीनी किसानों की मुस्कान, पटाखों से 30 एकड़ फसल राख
चुनावी दंगल: राहुल गांधी ने एआईएडीएमके को बताया भाजपा की 'कठपुतली'
सरकारी नौकरी और निजी धंधा: सरगुजा में स्वास्थ्य कर्मी बने मार्केटिंग कंपनी के 'वेलनेस कोच'।
बंगाल में भाजपा का मेगा शो: नितिन नवीन और जेपी नड्डा आज करेंगे रैलियों की बौछार