पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम, निवेशकों को दे रही है भारी रिटर्न
अगर आप निवेश की ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहां पैसा सुरक्षित भी रहे और रिटर्न भी दमदार मिले, तो पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. सरकार की गारंटी होने के कारण इन स्कीम्स में रिस्क लगभग न के बराबर होता है. इन्हीं में से एक बेहद पॉपुलर स्कीम है नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), जिसमें सिर्फ एक बार किए गए निवेश से ही आप लाखों का फायदा कमा सकते हैं |
7.7% का दमदार ब्याज
हर निवेशक चाहता है कि उसकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे और उसे अच्छा रिटर्न भी मिले. NSC स्कीम इसी संतुलन के लिए जानी जाती है. इस स्कीम पर सरकार 7.7% का तय ब्याज देती है, जो हर साल कंपाउंड होकर बढ़ता जाता है. सबसे खास बात यह है कि पूरा ब्याज मैच्योरिटी के समय एक साथ मिलता है, यानी आपका पैसा लगातार बढ़ता रहता है और 5 साल बाद अच्छी-खासी रकम बनकर तैयार हो जाता है |
अब समझते हैं कि इस स्कीम से लाखों रुपये का रिटर्न कैसे बनता है, अगर कोई निवेशक NSC में एक बार में ₹11,00,000 का निवेश करता है, तो 7.7% सालाना कंपाउंडिंग ब्याज से 5 साल बाद उसे लगभग 15,93,937 रुपए मिलेंगे. इसमें से 4,93,937 रुपए सिर्फ ब्याज होंगे. यानी बिना किसी रिस्क के लगभग 5 लाख रुपये का फायदा. अगर निवेश की राशि बढ़ाई जाए तो रिटर्न भी और ज्यादा हो सकता है |
न्यूनतम 1,000 रुपये से शुरुआत, ऊपरी लिमिट नहीं
अगर आपके पास शुरुआत में ज्यादा पैसा नहीं है, तब भी चिंता की कोई बात नहीं. NSC खाता सिर्फ 1,000 रुपये में भी खुल जाता है. इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. इसमें बच्चों के नाम पर भी खाता खुल सकता है |
5 साल का लॉक-इन, तभी मिलेगा पूरा फायदा
NSC का एक तय नियम है, 5 साल पूरा होने से पहले खाता बंद नहीं किया जा सकता. अगर आप इसे बीच में बंद करते हैं तो आपको सिर्फ आपकी मूल राशि मिलेगी, कोई ब्याज नहीं. इसलिए इस स्कीम का पूरा फायदा तभी मिलता है जब आप पूरा लॉक-इन पीरियड पूरा करते हैं. पांच साल पूरे होते ही ब्याज समेत पूरी रकम आपके खाते में ट्रांसफर हो जाती है |
टैक्स में भी मिलेगी बड़ी बचत
NSC सिर्फ ब्याज नहीं देता, बल्कि टैक्स बचत में भी मदद करता है. इनकम टैक्स एक्ट की सेक्शन 80C के तहत इसमें किए गए निवेश पर एक वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है. जो लोग सुरक्षित निवेश के साथ टैक्स बचाना चाहते हैं, उनके लिए यह स्कीम डबल फायदा देती है |

वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान