दिल्ली में लिव-इन पार्टनर का मर्डर शराब पीने से रोका तो मार डाला
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में एक लिव-इन पार्टनर ने शराब के विवाद में अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने महिला के शव को कार में छोड़ दिया और नशे की हालत में सो गया। सुबह पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से द्वारका जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को कार में ही बंद कर दिया और खुद जाकर सो गया। बुधवार सुबह एक पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने कार से महिला का शव बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला जिले के छावला इलाके का है। यहां 26 नवंबर की सुबह दीनपुर एक्सटेंशन इलाके में पड़ोसियों ने एक कार के एक महिला को बंद देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कार की पिछली सीट पर एक मृत महिला मिली। जांच में पता चला कि मृतक महिला उसी इलाके के 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान