बीजेपी सांसद के बेटे पर 14 लाख का क्रेडिट कार्ड लोन विवाद
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आए एक चर्चित मामले में बीजेपी सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत लालवानी को एचडीएफसी बैंक ने बकाया रकम न चुकाने पर नोटिस जारी किया है. मीत पर आरोप है कि उन्होंने लंबे समय तक क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा, जिससे उनकी देनदारी करीब 14 लाख 91 हजार रुपये तक पहुंच गई. नोटिस में बैंक का कहना है कि क्रेडिट कार्ड से बड़े पैमाने पर लेनदेन ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर किए गए, जिनमें पोकर और बाजी नेटवर्क जैसे ऐप्स शामिल बताए जा रहे हैं।
बैंक ने लगाया भुगतान नहीं करने का आरोप
बैंक की रिकवरी टीम का आरोप है कि बार-बार संपर्क करने और घर तक जाने के बावजूद मीत से कोई सहयोग नहीं मिला सका. यहां तक कि जब अधिकारी सांसद के आवास पहुंचे, तो सुरक्षा कर्मियों ने यह कहते हुए लौटा दिया कि मीत घर पर नहीं हैं. बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि लगातार फोन कॉल, पत्र और मुलाकातों का कोई नतीजा नहीं निकला, इसलिए अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. आरोप है कि कार्ड जारी होने के बाद किश्तें कुछ साल तक समय पर जमा होती रहीं, लेकिन 2024 में भुगतान अचानक बंद कर दिया गया. बैंक के वकीलों का दावा है कि यह मामला केवल बकाया राशि का नहीं, बल्कि गलत नीयत से भुगतान टालने का है, जो भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत अपराध माना जाता है. चेतावनी दी गई है कि तय समय में बकाया जमा नहीं किया गया तो अदालत में मामला दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सजा और जुर्माना दोनों शामिल हो सकते हैं।
मीत ने किया बैंक के आरोपों को खारिज
हालांकि, मीत लालवानी ने इन आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि एचडीएफसी बैंक से उन्होंने किसी प्रकार का लोन नहीं लिया और उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं. वे दावा करते हैं कि उनके पास सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक का लोन है, जिसकी किश्तें वे नियमपूर्वक भर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि क्रेडिट कार्ड पहले ही बंद करवा दिया गया था, तो यह बकाया किस लेनदेन का है. क्या सचमुच लाखों रुपये के खर्च उनके ही नाम पर हुए या मामला कहीं और उलझा हुआ है।

वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान