आखिरकार पकड़ा गया बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सलमान, शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
रायसेन : रायसेन जिले के गौहरगंज पुलिस थाना क्षेत्र के गांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को आखिरकार 6 दिन बाद पुलिस ने दबोच लिया. उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे रायसेन जिले में उग्र प्रदर्शन चल रहा था. आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गांव-कस्बों के अलावा जंगलों में सर्चिंग कर रही थीं. आरोपी को भोपाल के गांधी नगर इलाके से पकड़ा गया.
पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश
21 नवंबर को 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सलमान पुलिस को लगातार छका रहा था. वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सलमान गांधीनगर इलाके में छुपा है. पुलिस ने गेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस हिरासत से आरोपी सलमान ने फरार होने की कोशिश की. इस पर पुलिस उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया. उसके पैर में गोली लगी. उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
6 दिन तक जंगलों में छुपा रहा दुष्कर्म का आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फरारी के दौरान जंगलों में छिपा रहा. गुरुवार रात उसने जंगल के रास्ते से ही भोपाल में एंट्री की. जंगल से वह गांधीनगर पहुंचा. आरोपी सलमान के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही कुछ संगठन गौहरगंज पुलिस थाने पहुंचे. पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस कर दिया. बीते 6 दिन से आरोपी की गिरफ्तारी और उसे फांसी की सजा दिलाने के लिए लोग उग्र प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान कई जगहों कई बार लोगों की पुलिस से झड़प हुई. आंसू गैस छोड़ी गई और लाठीचार्ज किया गया.
पुलिस ने 30 हजार घोषित किया था
मामले के अनुसार 21 नवंबर की शाम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसी समय 23 साल का सलमान चॉकलेट खिलाने का बनाना बनाकर उसे जंगल में ले गया. सलमान ने बच्ची से दुष्कर्म किया और उसे रोते हुए छोड़कर भाग गया. बच्ची की हालत नाजुक है, उसका इलाज भोपाल के एक अस्पताल में चल रहा है. मामला गंभीर होने और आरोपी के नहीं पकड़े जाने से लोगों का गुस्सा भड़क रहा था. इसे देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था.
आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
रायसेन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया पिछले 6 दिन से पुलिस की 20 टीमों के 300 से अधिक जवान दिन-रात आरोपी की तलाश कर रही थे. भोपाल पुलिस के अनुसार उसे गांधीनगर इलाके से पकड़ा गया है. जल्द ही उसे गौहरगंज पुलिस को सौंपा जाए. इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा.

CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह