शुक्रवार को लखनऊ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कई इलाकों में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन—जानें पूरी व्यवस्था
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को राजधानी लखनऊ आएंगी। वह कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। इस दौरान कई इलाकों में डायवर्जन लागू रहेगा। जो कार्यक्रमों की समाप्ति तक रहेगा। यातायात पुलिस ने बुधवार को डायवर्जन प्लान जारी किया है।
अमौसी एयरपोर्ट
1. अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से सामान्य यातायात अमौसी एयरपोर्ट के अंदर प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से अमौसी कॉमर्शियल मोड़ से बायें होकर जाएगा।
शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात ट्रांसपोर्ट नगर, पुरानी चुंगी तिराहा, पिकेडली तिराहा, बाराबिरवा चौराहा या स्कूटर इंडिया चौराहा जुनाबगंज मोड़ होकर जाएगा।
ब्रह्म कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र, गुलजार उपवन, मोहनलालगंज
1. गोसाईगंज कस्बा तिराहा से ब्रह्म कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, अहिमामऊ चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात गोसाईंगंज कस्बा तिराहा से जिला करागार के सामने से, मोहनलालगंज, किसानपथ होकर जाएगा।
. सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) से सेक्टर-16 सपना एंक्लेव तिराहा, सेक्टर-15 चौराहा, कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) से कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड या सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा, उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्राॅसिंग से वृंदावन योजना सेक्टर-07सी तिराहा से दायें तेलीबाग होकर जाएगा।
3. सेक्टर-16 (सपना एंक्लेव) तिराहा से सेक्टर-15 चौराहा, कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-16 (सपना एंक्लेव) तिराहा से सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) या ट्रॉमा सेंटर चौराहा, सेक्टर-17 नहर पुल चौराहा, आवास विकास गेट (पेट्रोल पंप) पीजीआई तिराहा होकर जाएगा।
4. सेक्टर-18 (न्यू ट्रामा सेंटर) चौराहा से सपना एंक्लेव सेक्टर-16 तिराहा, सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-18 (न्यू ट्रॉमा सेंटर) चौराहा से दायें सेक्टर-17 वृंदावन योजना, कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड होकर जाएगा।
5. सेक्टर-12 चौराहा से सेक्टर-15, कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-12 चौराहा से ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा, चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिंदी पार्क मोड़ होकर जाएगा।
6. ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा से सेक्टर-11, सेक्टर-12 नहर पुल, सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा से चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिंदी पार्क मोड़ होकर जाएगा।
7. सेक्टर-8 वृंदावन योजना शहीद पथ अंडर चौराहा से सेक्टर-10, सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-8 वृंदावन योजना शहीद पथ अंडरपास चौराहा एमिटी इंटर नेशनल स्कूल के सामने उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास से दायें उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड या तेलीबाग होकर जाएगा।

दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत