कलेक्टर रजनी सिंह ने शत-प्रतिशत कार्य करने वाले 13 बीएलओ एवं सहायक दल को किया सम्मानित
नरसिंहपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने मतदाता सूची के निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में उत्कृष्ट एवं शतप्रतिशत कार्य करने वाले 13 बीएलओ और सहायक दल को माला पहनाकर, शाल- श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिन बीएलओ और सहायक दल को सम्मानित किया गया।


उनमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 118 गोटेगांव के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक 75 बैहरपोड़ी के बीएलओ श्री मोतीलाल गुप्ता, मतदान केन्द्र क्रमांक 195 नांदिया की बीएलओ कु. स्वेता राजपूत व मतदान केन्द्र क्रमांक 197 झिरीकला के बीएलओ श्री छिदामी मेहरा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 119 नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक 83 सगौनीकला (चौधरी) के बीएलओ श्री अजय गुप्ता, मतदान केन्द्र क्रमांक 89 देवाकछार के बीएलओ श्री लीलाधर लोधी व मतदान केन्द्र क्रमांक 246 पिपरिया के बीएलओ श्री रामदीन उपाध्याय, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 120 तेंदूखेड़ा के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक 143 तिगुवां के बीएलओ श्री ओमप्रकाश साहू, मतदान केन्द्र क्रमांक 162 सुजवारा की बीएलओ श्रीमती नर्मदा वर्मा, मतदान केन्द्र क्रमांक 169 नयागांव की बीएलओ सुश्री अंकिता शर्मा, मतदान केन्द्र क्रमांक 176 बरांझ के बीएलओ श्री महेन्द्र कौरव व मतदान केन्द्र क्रमांक 178 मनकवारा के बीएलओ श्री प्रवीण कौरव और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 121 गाडरवारा के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक 27 उसराय के बीएलओ श्री भूपेन्द्र सिंह व मतदान केन्द्र क्रमांक 33 अमोदा के बीएलओ श्री सुमित यादव और सहायक दल शामिल हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती देवंती परते, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री विनोद कोरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, बिना सामान करोड़ों का भुगतान
CSK का बड़ा फैसला गलती साबित? सैमसन-ऋतुराज को ओपनिंग में क्यों नहीं
TVK का चुनावी दांव: 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हेल्थ कवर और नई यूनिवर्सिटी का वादा
पश्चिम एशिया में जंग क्यों जटिल? US के 12,300 हमलों के बाद भी ईरान तैयार
कहासुनी के बाद पति का खौफनाक कदम, बेटियों ने बचाई मां की जान
चुनावी मैदान में भाजपा का ऐलान: लव जिहाद और लैंड जिहाद पर लगेगी रोक
भोपाल में इमका कनेक्शन मीट में चंदन रॉय बने ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’
JEE परीक्षा में नकल का अनोखा तरीका, चप्पल में छिपाया मोबाइल
FCRA विवाद पर सियासत तेज: सतीशन का भाजपा पर बड़ा आरोप