DGP-IG कॉन्फ्रेंस: IIM रायपुर के छात्रों को दी गई 7 दिन की छुट्टी, पुलिस प्रशासन अलर्ट
CG News: छत्तीसगढ़ में 26 और 27 नवंबर को होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस की तैयारियां जोरों से चल रही है. इस कांफ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर शामिल होंगे. जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है. वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. वहीं इसके चलते IIM रायपुर के छात्रों को 7 दिन की छुट्टी दे दी गई है.
IIM रायपुर के छात्रों को दी गई 7 दिन की छुट्टी
DGP-IG कॉन्फ्रेंस की तैयारियां जोरो पर चल रही है. वहीं PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है. वहीं इसी के चलते IIM रायपुर के करीब 750 छात्रों को 7 दिन की छुट्टी दी गई है. IIM रायपुर के छात्र अब घर रवाना हो रहे हैं.
DGP-IG कॉन्फ्रेंस जुटेंगे साढ़े पांच सौ अफसर
साथ ही रुकने वाले स्थानों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी. राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की 5 कंपनी को ड्यूटी में उपलब्ध कराया जाएगा. 28 से 30 नवंबर तक होने वाले सम्मेलन स्थल पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही आईबी की टीम तैनात रहेगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के जिम्मे रहेगी. केंद्रीय फोर्स के जवान सहयोगी की भूमिका में रहेंगे.
कल पहुंचेगी एसपीजी की टीम
तीन दिवसीय डीजीपी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. उनके प्रवास के पहले एसपीजी की टीम सुरक्षा की जांच करने के लिए 25 नवंबर को रायपुर पहुंचेगी. एसपीजी टीम एयरपोर्ट से लेकर सम्मेलन स्थल, रुकने के स्थान, प्रदेश भाजपा कार्यालय और संभावित मागों की जांच करेगी.

शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, खुद रखेंगे अपना पक्ष
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
जहांगीरपुरी में नाबालिग की हत्या, चार युवकों ने धारदार हथियारों से किया हमला