दिल्ली में 25 नवंबर को सरकारी अवकाश का ऐलान, जानें वजह
नई दिल्ली: दिल्ली के लोगों के लिए कल यानी 25 नवंबर 2025 को लेकर बड़ा अलर्ट है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल सार्वजनिक अवकाश (सरकारी छुट्टी) का ऐलान किया है। यानी कल राजधानी दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। छुट्टी के संबंध में उपराज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में बताया गया है कि दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय कल बंद रहेंगे। तो आइए जानते हैं कि आखिर दिल्ली सरकार ने कल छुट्टी का ऐलान क्यों किया है?
दरअसल, कल यानी 25 नवंबर को सिखों के गुरु श्री तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस है। इस उपलक्ष्य में ही दिल्ली सरकार ने भी सार्वजनिक अवकाश रखने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि 25 नवंबर का दिन सिर्फ गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि देने का नहीं है, बल्कि उनकी मानवता, अद्वितीय साहस और सर्व धर्म स्वतंत्रता के संदेश को याद करने का है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर छुट्टी घोषित करने का निर्णय लिया है। उनका साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता के संदेश सभी को सदैव प्रेरित करेंगे।
भव्य समागम का कल आखिरी दिन
बता दें कि गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर सरकार ने लाल किले में 23 नवंबर से 3 दिन के भव्य आयोजन का इंतजाम किया है, जो कल भी जारी रहेगा। इस आयोजन को लेकर दिल्ली की सीएम ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि धर्म, स्वतंत्रता और मानवता की रक्षा के लिए अपना पवित्र शीश समर्पित कर देने वाले श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस के पावन अवसर पर लाल किले में 23 नवंबर से तीन दिवसीय भव्य समागम का शुभारंभ हो चुका है।
अद्वितीय बलिदान हमें करता है प्रेरित
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गुरु साहिब का यह अद्वितीय बलिदान हमें प्रेरित करता है कि सत्य, न्याय और धर्म-स्वतंत्रता की रक्षा मानव जीवन का सर्वोच्च कर्तव्य है। इस समागम में उनके जीवन–उपदेश को लाइट एंड साउंड शो, संग्रहालय, कीर्तन दरबार और सेवा-लंगर के माध्यम से अत्यंत भव्य और प्रेरक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। आप सभी सपरिवार आमंत्रित हैं। आइए और उस विरासत का साक्षात्कार करें जिसने भारत के स्वाभिमान को युगों-युगों तक आलोकित किया है।

जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP