दिल्ली में जहरीली हवा का कहर जारी, 38 इलाके रेड जोन में पहुंचे
दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ रही है और साथ ही प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है. ऐसे में दिल्ली वालों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. आज भी दिल्ली के कई इलाकों का AQI 400 के पार है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में है. कुछ इलाके तो ऐसे हैं, जहां लगातार AQI 400 के पार है और लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. प्रदूषण की वजह से लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. लोगों की आंखों में जलन और गले में खराश हो रही है.
दिल्ली के जिन इलाकों का AQI 400 के पार है. उनमें अलीपुर का AQI-412, आनंद विहार का AQI- 442, अशोक विहार का AQI- 436, बवाना का 439, बुराड़ी क्रॉसिंग का AQI-433, DTU का 444, जहांगीरपुरी का AQI-455, आईटीओ का AQI- 409, मुंडका का 440, नरेला 433 नेहरू नगर का 410, नॉर्थ कैंपस का 405, पटपड़गंज का 412, पंजाबी बाग का 423, RK पुरम का 405, रोहिणी का 458, सोनिया विहार का 428, विवेक विहार का 458, वजीरपुर का 448 है. वहीं aqi.in के मुताबिक दिल्ली की हवा और ज्यादा खराब है, जहां AQI 483 है.
इन इलाकों में AQI 300-400 के बीच
इनके साथ-साथ और भी कई इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 300 से 400 के बीच बना हुआ है. इनमें आया नगर का AQI- 355, चांदनी चौक का AQI- 389, मथुरा रोड का AQI- 374, कर्णी सिंह का AQI- 370, सेक्टर 8 का AQI- 401, आईजीआई एयरपोर्ट का AQI- 349, दिलशाद गार्डन का AQI-345, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का- 391, लोधी रोड का AQI- 353, मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम का AQI 346, मंदिर मार्ग का AQI- 333, नजफगढ़ का AQI-335, पूसा का 394, , शादीपुर का 377, सीरीफोर्ट का 380 है.
इंडिया गेट पर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
वहीं गाजियाबाद का AQI भी 432 है. गुरुग्राम का 291 और नोएडा का 413 AQI दर्ज किया गया है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ लोगों ने इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन भी किया. हालांकि, बाद में पुलिस ने लोगों का प्रदर्शन खत्म कराया और उन्हें हटाया. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद AQI बहुत खराब श्रेणी में रहा. कई क्षेत्रों में घने धुएं की परत छाई रही. ऐसे में लोगों ने प्रदर्शन किया. इससे पहले 9 नवंबर को भी इंडिया गेट पर लोगों ने प्रदर्शन कर वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नीतियां लागू करने की मांग की थी.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है, जिससे ठंड बढ़ती जा रही है. आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके साथ ही अगले 5 दिन दिल्ली का तापमान ऐसा ही रहने की आशंका है. हालांकि, एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह