दुबई में तेजस की दुर्घटना से हिला बाजार, HAL के शेयरों में 8% तक की गिरावट
बिज़नेस | भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 24 नवंबर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सुबह की शुरुआत में कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत तक टूट गए थे. शेयरों में आई इस गिरावट के पीछे तेजस फाइटर जेट का क्रैश होना हो सकता है.
पिछले दिनों दुबई में आयोजित एयर शो के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के द्वारा बनाया गया तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया था. जिसमें पायलट की मृत्यु हो गई थी. इस घटना का असर सोमवार के कारोबारी दिन देखने को मिल रहा है.
शेयर बाजार में कंपनी हुई लाल
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार की सुबह करीब 11:25 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर 3.44 प्रतिशत या 158.20 रुपए की गिरावट के साथ 4436.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. दिन की शुरुआत शेयरों ने 4205.25 रुपए पर की थी. खबर लिखे जाने तक, 4482.00 हाई लेवल था.
कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, यह 5,166 रुपए के आंकड़े तक पहुंचा था. वहीं एनएसई पर भी कंपनी के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. शेयरों में 160 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही थी. कंपनी शेयर 4,436 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे.
डिफेंस सेक्टर के लिए झटका
तेजस फाइटर विमान अपनी किफायती कीमतों के लिए काफी प्रसिद्ध है. यही कारण है कि, बहुत से छोटे देश इस जेट को खरीदने के इच्छुक है. हालांकि, दुबई में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण भारतीय उम्मीदों को झटका लग सकता है. एयर शो के दौरान कई खरीदार देश भी मौजूद थे. उम्मीद है कि, भारत को एक बड़ा ऑर्डर मिल सकता हैं.

रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि
30 जुलाई मतदान से पहले भाजपा का फुल दमखम, दतिया में निकलेगा CM मोहन यादव का रोड शो
अखिलेश का बड़ा हमला, 2014 की नीतियों पर उठाए सवाल; बोले- देश को होता ज्यादा फायदा
‘कॉकरोच’ के बाद अब ‘E20 जनता पार्टी’ का हल्लाबोल, पेट्रोल मुद्दे पर बढ़ी सियासत
सोनम वांगचुक आज अस्पताल से होंगे छुट्टी, बापू को श्रद्धांजलि देकर लौटेंगे लद्दाख
संसद में फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
'हालात बेहद भयावह हैं…' असम बाढ़ पर सिंगर पापोन ने देशवासियों से लगाई मदद की गुहार
टेक्सास में पानी पर बढ़ा संकट, उद्योगों की खपत से आम लोग परेशान