छत्तीसगढ़ में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़! नाबालिगों के मोबाइल में मिले 500 से ज्यादा एप, NIA ने शुरू की जांच
CG News: आतंकी संगठन ISIS के पाकिस्तानी मॉड्यूल से जुड़े दो नाबालिगों से एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं. पूछताछ में सामने आया है कि दोनों के कई देशों से संपर्क थे. दोनों पर ISIS का प्रभाव बहुत ज्यादा था. ATS ने कुछ दिनों पहले रायपुर और दुर्ग से गिरफ्तार किया था.
NIA की एंट्री, नाबालिगों से पूछताछ
इस मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने जांच शुरू कर दी है. दोनों गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. नाबालिगों के साथ व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े लोगों को बयान के लिए बुलाया जा रहा है. जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, उनमें 18 साल से कम उम्र के लड़के-लड़कियां हैं. दोनों नाबालिगों का दो साल की कॉल डिटेल्स भी निकाली जा रही है. इसके साथ ही दोनों आरोपियों के परिजनों के मोबाइल की जांच की जा रही है.
‘दोनों छात्रों का ब्रेनवॉश किया गया’
ATS अधिकारियों ने बताया कि ISIS के आतंकवादियों ने दोनों नाबालिगों को ब्रेनवॉश कर दिया था. दोनों की गतिविधियां देश विरोधी थीं. सोशल मीडिया पर नाबालिग देश की कई योजनाओं की आलोचना कर रहे थे. इसके साथ ही वे अन्य लड़के-लड़कियों को अपने मॉड्यूल में जोड़ने की कोशिश कर रहे थे. ऐसे लोगों की तलाश में जुटे हुए थे जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे.
दोनों 500 से ज्यादा एप का इस्तेमाल कर रहे थे
गिरफ्तार किए गए दोनों नाबालिग 500 से ज्यादा मोबाइल एप का इस्तेमाल कर रहे थे. अपने अकाउंट के जरिए ऐसे वीडियो शेयर करते थे जो देश विरोधी थे. जांच एजेंसी दोनों के बैकग्राउंड की जांच कर रही हैं. साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वे किन लोगों से मिलते-जुलते थे.

किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद