ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 में भावुक हुए शाहरुख खान, वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
Shah Rukh Khan Global Peace Honors 2025: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान मुंबई में ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 इवेंट के दौरान काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने भारतीय सैनिकों के साहस और बहादुरी का बखान करते हुए पहलगाम हमला, 26/11 आतंकी हमला और दिल्ली बम धमाके के पीड़ितों की श्रद्धांजलि दी.
SRK ने ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 में कहा, “26/11 के आतंकवादी हमले, पहलगाम आतंकवादी हमले और हाल ही में हुए दिल्ली बम धमाकों में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि. इन हमलों में शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सादर नमन. आज मुझे देश के वीर जवानों के लिए ये चार खूबसूरत पंक्तियां सुनाने के लिए कहा गया है.”
जब कोई आपसे पूछे तो कहिए…
उन्होंने कहा “जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहिए कि मैं देश की रक्षा करता हूं. अगर कोई आपसे पूछे कि आप कितना कमाते हैं, तो हल्के से मुस्कुराइए और कहिए, मैं 1.4 अरब लोगों की दुआएं कमाता हूं और अगर वे पलटकर आपसे फिर पूछें, क्या आपको कभी डर नहीं लगता? तो उनकी आंखों में देखें और कहें, जो हम पर हमला करते हैं, उन्हें इसका एहसास होता है.
SRK ने की शांति की अपील
SRK ने सभी से शांति की अपील करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर शांति की ओर कदम बढ़ाएं. हम अपने आस-पास की जाति, पंथ और भेदभाव को भूलकर मानवता के मार्ग पर चलें ताकि हमारे देश की शांति के लिए हमारे नायकों की शहादत व्यर्थ न जाए.

नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था