मध्य प्रदेश में ठंड का कहर, कोहरे ने घेरा, पचमढ़ी में पारा 6.2 डिग्री पर!
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में तेज ठंड का प्रकोप जारी है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में बर्फबारी का दौर जारी है. इस वजह से सर्द हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चल रही हैं. इसी कारण राज्य में ठंड का असर देखने को मिल रहा है. इंदौर, उज्जैन, रीवा और भोपाल संभाग में सर्दियों का असर देखने को मिल रहा है.
पचमढ़ी में पारा 6.2 डिग्री पहुंचा
एमपी का सबसे ठंडा शहर नर्मदापुरम का पचमढ़ी रहा. यहां शनिवार को तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2, मंदसौर और शाजापुर जिले के गिरवर में 8.3, खरगोन में 8.6 और छतपुर के नौगांव में तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया. बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और इंदौर में सबसे कम टेम्प्रेचर 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उज्जैन में 11.8, जबलपुर में 11.8 और ग्वालियर में मिनिमम टेम्प्रेचर 13 डिग्री सेल्सियस रहा.
पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव ताप रहे हैं. इसके साथ ही दूसरे साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
शाजापुर में 100 मीटर रही विजिबिलिटी
तेज सर्दी के साथ प्रदेश के कई शहरों में धुंध और कोहरे का असर देखने को मिला. शाजापुर में शनिवार को विजिबिलिटी मात्र 100 मीटर रह गई. अकोदिया और शुजालपुर में भी यही हाल रहा. वहीं, भोपाल, दतिया, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, सतना और खजुराहो में विजिबिलिटी 500 मीटर से 1 किमी के बीच रही. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है. सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना