धान खरीदी केन्द्र में मिली बेहतर सुविधाओं से खुश हुए किसान कृपाराम बलिहार
रायपुर : बालोद जिले के संबलपुर धान उपार्जन केन्द्र में इस वर्ष धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था किसानों के लिए राहत लेकर आई है। इन्हीं किसानों में से एक संबलपुर के कृपाराम बलिहार ने धान खरीदी की प्रक्रिया को सहज, सुचारू और लाभकारी बताया है।
कृपाराम ने कहा कि इस बार उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे खरीदी केन्द्र में अनावश्यक भीड़, प्रतीक्षा और असुविधा से मुक्ति मिली। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के पहले दिन और दूसरे दिन दोनों दिन उनका धान बिना किसी रुकावट के विक्रय हो गया।
खरीदी केन्द्र में उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ
किसान कृपाराम ने बताया कि संबलपुर उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएँ जैसे पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, बारदाने की व्यवस्था, हमालों की उपलब्धता एवं उचित तौल मशीनों की व्यवस्था की गई है।
सकारात्मक कदमों से बढ़ा किसानों का विश्वास
कृपाराम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान का समर्थन मूल्य तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी ने खेती-किसानी को लाभकारी बना दिया है। उन्होंने कहा कि इन प्रावधानों से किसानों का भविष्य अधिक सुरक्षित, समृद्ध और मजबूत हो रहा है। किसान कृपाराम ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की सुचारू व्यवस्था और तकनीकी सुविधाओं ने इस वर्ष धान खरीदी को आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया है।

‘बंगाल गया तो गिरफ्तार हो जाऊंगा’: कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 5 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन—इस बार मिलेंगी नई सुविधाएं
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज