बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली नेताओं के मारे जाने की आशंका
Naxal Encounter in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह से तीव्र मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ बीजापुर नेशनल पार्क एरिया में हो रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. जीतेंद्र यादव ने बताया कि जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है और ऑपरेशन लगातार जारी है।
सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में कई नक्सली नेताओं के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक मौके से कोई आधिकारिक रिकवरी नहीं हुई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।
यह मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में राज्य के गरियाबंद जिले में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच भिड़ंत हुई थी। मैनपुर थाना क्षेत्र के सेम्हरा पहाड़ इलाके में 10 नवंबर को नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मोर्चा संभाला, जिसके बाद नक्सली अपना सामान छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।
घटना के बाद E-30 टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों का सामान बरामद किया। गरियाबंद पुलिस ने सक्रिय नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील भी की है।
बीजापुर में जारी यह मुठभेड़ इस बात का संकेत है कि सुरक्षाबल नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार दबाव बनाए हुए हैं और राज्य में नक्सल नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।

मोनालिसा लापता: पति फरमान ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
ट्रंप के बयान से दहला बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी भी बड़ी गिरावट में
भोपाल से पाकिस्तान तक गिद्ध की उड़ान: 7 दिन में 1274 KM का सफर, जानें क्यों छोड़ा गया
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता मई से लागू होने की संभावना, कार-व्हिस्की पर घटेगा आयात शुल्क
होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी शुरू, जहाजों की आवाजाही ठप—तेल-गैस संकट गहराने के आसार
रूह कंपा देने वाला खुलासा: पलंग के अंदर मिली महिला डांसर की सड़ी-गली लाश, बदबू से हड़कंप
कर्नाटक में सियासी हलचल तेज: कैबिनेट फेरबदल या CM बदलने पर दिल्ली में मंथन
WSJ की रिपोर्ट का दावा: डोनाल्ड ट्रंप फिर दे सकते हैं ईरान पर भीषण बमबारी का आदेश