दिल्ली के जंतर-मंतर पर सनसनीखेज घटना, एक शख्स ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर मौजूद है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जांच जारी है। राजधानी के इतने फेमस इलाके में इस तरह की घटना के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि, अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि आत्महत्या करने वाला शख्स कौन है और उसने जंतर-मंतर पर आकर सुसाइड क्यों किया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
दिल्ली पुलिस फिलहाल यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक किस राज्य और शहर का रहने वाला है। ताकी उसके परिजनों से संपर्क कर इस बात की जानकारी दी जा सके। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे यह पता चल सके कि सुसाइड करने से पहले शख्स किस तरह की एक्टिविटी कर रहा था।
क्यों प्रसिद्ध है दिल्ली का जंतर-मंतर
बता दें कि जंतर मंतर दिल्ली का बेहद प्रसिद्ध क्षेत्र है, जो कनॉट प्लेस के बीचों-बीच स्थित है। बताया जाता है कि मोहम्मद शाह के काल में ग्रहों की स्थिति को लेकर खगोलशास्त्रियों में बहस छिड़ गई थी, इसे खत्म करने के लिए महाराजा जयसिंह द्वितीय ने 1724 में इसका निर्माण करवाया था।

प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन उग्र, भूख हड़ताल से सरकार पर बढ़ेगा दबाव
बाजार में लौटी तेजी, शॉर्ट टर्म कमाई के लिए ये 2 शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर
पेपर लीक माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार, डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे नया विधेयक
रणबीर कपूर ने 'धूम 4' की अटकलों पर लगाया विराम, 'लव एंड वॉर' को लेकर दिया बड़ा संकेत
ई-बसों की शुरुआत फिर टली, भोपाल में नई तारीख का इंतजार
विश्वनाथ धाम की हाईटेक सुरक्षा! AI, 2575 कैमरे और ड्रोन से संदिग्धों पर रहेगी नजर
मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, हिमाचल में दो की गई जान
टीम इंडिया को डबल झटका! सुंदर की उम्मीदें धुंधली, बुमराह की फिटनेस पर सबकी नजर
क्रिप्टो पर सरकार सख्त, निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी