SBI म्यूचुअल फंड का IPO: 10% हिस्सेदारी होगी लॉन्च, पूरा प्रोसेस 2026 में खत्म
व्यापार: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसके जरिये 6 फीसदी व अमुंडी इंडिया 3.7 फीसदी हिस्सा बेचेगी। एसबीआई म्यूचुअल फंड की प्रायोजक एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट समूह की सूचीबद्ध होने वाली चौथी कंपनी होगी। एसबीआई कार्ड्स, एसबीआई लाइफ और एसबीआई पहले ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं।
एसबीआई ने बताया, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की अन्य प्रवर्तक अमुंडी इंडिया होल्डिंग 1.88 करोड़ इक्विटी शेयरों का विनिवेश करेगी। म्यूचुअल फंड में एसबीआई का हिस्सा 61.91 फीसदी और अमुंडी का 36.36 फीसदी है। आईपीओ 2026 में पूरा होने की संभावना है। यह देश का सबसे बड़ा फंड हाउस है जिसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 11.99 लाख करोड़ रुपये है।
फिजिक्सवाला का भाव 103-109 रुपये
नोएडा की एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला ने 3,480 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 103-109 रुपये भाव तय किया है। लिस्टिंग के बाद पूंजी 31,500 करोड़ रुपये होगी। इश्यू 11 को खुलेगा और 13 नवंबर को बंद होगा। प्रवर्तक अलख पांडे और प्रतीक बूब का कंपनी में 40.31 फीसदी हिस्सा है। निर्गम से मिली राशि में 460 करोड़ नए ऑफलाइन और हाइब्रिड केंद्रों की स्थापना पर खर्च होंगे। 548 करोड़ रुपये मौजूदा केंद्रों के पट्टे के भुगतान के लिए होंगे।
200 करोड़ सर्वर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर व 710 करोड़ रुपये मार्केटिंग पर खर्च होंगे। टेनेको क्लीन एयर इंडिया 3,600 करोड़ जुटाएगी। इश्यू 12 नवंबर को खुलेगा। इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है, इसलिए कंपनी को आईपीओ से रकम नहीं मिलेगी।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश