कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Welcome Baby Boy: बॉलीवुड से इस वक्त सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सुपरस्टार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल माता-पिता बन गए हैं। दोनों के घर नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजी हैं। कैटरीना कैफ ने एक बेबी बॉय (बेटे) को जन्म दिया है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
इस खुशखबरी की पुष्टि खुद विक्की कौशल ने सोशल मीडिया के जरिए की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “हमारी खुशियों का खिलौना आ चुका है, हम बेहद खुश हैं। भगवान का शुक्रिया कि उन्होंने हमें बेटा दिया।” इस पोस्ट के सामने आने के बाद बॉलीवुड से लेकर फैंस तक हर कोई कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा है।
गौरतलब है कि कैटरीना और विक्की ने 23 सितंबर 2025 को अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा की थी। उस समय दोनों ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वे “खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपने जीवन का सबसे सुंदर अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।”
कैटरीना-विक्की की लव स्टोरी और शादी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों का नाम साल 2019 में जुड़ा था जब विक्की ने एक चैट शो में मजाकिया अंदाज में कैटरीना को प्रपोज किया था। इसके बाद शो ‘कॉफी विद करण’ में भी विक्की ने खुलकर कैटरीना के प्रति अपनी भावनाएं जताई थीं।
आखिरकार, 9 दिसंबर 2021 को इस कपल ने राजस्थान में एक शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को बुलाया गया था, और ‘नो फोन पॉलिसी’ के चलते इस समारोह की बहुत कम तस्वीरें सामने आई थीं।

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश