सांसद राहुल सिंह लोधी ने 1950 को बताया ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ बनने का सही समय
दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती के मौके पर निकाली जा रही यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा। बुधवार दोपहर एक सभा में राहुल सिंह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जो आज एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प लेकर चल रहे हैं। वह 1950 में पूरा हो जाता, यदि सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश का पहला प्रधानमंत्री बना दिया गया होता, लेकिन नेहरू को यह गवारा नहीं था और उन्होंने गांधीजी से बात करके खुद को प्रधानमंत्री बनवा लिया, जबकि सीडब्ल्यूसी की बैठक में 11 लोगों में से नौ लोगों ने सरदार पटेल को अध्यक्ष बनाने वोट दिया था।
सब जानते थे कि जो कांग्रेस का अध्यक्ष होगा वही आजाद देश का पहला प्रधानमंत्री होता। सरदार पटेल ही वह व्यक्ति थे, जिन्होंने देश के आजाद होने के बाद खंड-खंड भारत को अखंड बनाने का काम किया और 500 से अधिक रियासतों को एक साथ जोड़कर अखंड भारत बनाया, लेकिन उसके बाद भी 40 वर्षों तक कांग्रेस ने सरदार पटेल को भारत रत्न नहीं दिया, लेकिन जब अटल बिहारी वाजपेई की सरकार बनी तो सरदार पटेल को भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया।
इस मौके पर मौजूद मध्य प्रदेश के पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल ने लोगों से कहा कि इस बार वोटर लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है, जिसे एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू कहा जाता है। इसके तहत 2003 के बाद जितने भी लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़े हैं वह शून्य माने जाएंगे और उन लोगों को दोबारा वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने कहा कि यह करना आवश्यक है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे देश में कई घुसपैठिए दूसरे देशों से आकर घुस गए हैं, जो हमारे लोगों का हक छीन रहे हैं उन्हें चिन्हित करके देश से बाहर खदेड़ना है। दूसरे चरण की यात्रा दमोह के जेरठ से शुरू हुई और कजरेटी, किशनगंज, नरसिंहगढ़ से होते हुए फसिया नाला पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।

CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह