सीएम योगी का बड़ा बयान: 2017 से पहले डीजीपी के घर के सामने भी माफिया बनाते थे कोठियां
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के डालीबाग के जियामऊ के एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलडीए के बनाए हुए फ्लैट की चाबी आवंटियों को सौंपी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले माफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लेते थे। डीजीपी आवास के पास अपनी कोठियां बनवाते थे और कोई कुछ नहीं कर पाता था पर अब माफियाओं की कब्जा की गई जमीन पर गरीबों के लिए घर बन रहा है। हम इसी तरह माफियाओं की जमीन पर गरीबों के आवास बनवाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश माफियाओं से मुक्त है। यही कारण है कि प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के माफिया मुक्त होने से युवाओं की असीमित क्षमता का विस्तार हो रहा है। ये माफिया समाज के विकास में सबसे बड़े बैरियर हैं।
अपने घर का मालिक बनकर लाभार्थियों ने खुशी जताई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। लाभार्थी शिखा अग्रवाल ने कहा कि मैं प्रयागराज से हूं। लखनऊ में 12 साल से रह रही हूं। सोचती थी कि लखनऊ में मेरा भी घर होता पर छोटी नौकरी होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। मुख्यमंत्री योगी जी की कृपा से मेरा ये सपना पूरा हो गया। अब मैं अपने माता-पिता के साथ यहां रह सकती हूं।
एक अन्य लाभार्थी तारा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कृपा से हमारे सिर पर छत आ पाई है। इसके लिए उनका आभार है।

रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात