नवंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकता है विधानसभा सत्र, नए परिसर में होगी कार्यवाही
धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश को नए विधानसभा भवन की सौगात दी है. अब अगला विधानसभा सत्र इस नए भवन में ही लगेगा. संभावना है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो सकता है, जो 3 से 5 दिन का हो सकता है.
सत्र के पहले दिन होगी पुराने भवन की विदाई
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन पुराने भवन की विदाई सत्र का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद सत्र के सभी दिन की कार्यवाही नए विधासभा भवन में होगी. इसके साथ ही विधानसभा के नए भवन में कामकाज शुरू हो जाएगा.
राष्ट्रपति भवन से मिलता-जुलता है नया भवन
नवा रायपुर के सेक्टर-19 में करीब 273.11 करोड़ की लागत से 20.78 हेक्टेयर में नया विधानसभा भवन तैयार किया गया है. छत्तीसगढ़ विधानसभा की नई बिल्डिंग का आकार राष्ट्रपति भवन से भी मिलती-जुलती है. इसमें 120 विधायकों की बैठक व्यवस्था की गई है. भवन के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति भी स्थापित की गई है. PM नरेंद्र मोदी ने 1 नवंबर को इस भवन का उद्घाटन किया
यह भवन पूरी तरह इको-फ्रेंडली है. नए विधानसभा भवन में विधानसभा सचिवालय, 3 मीटिंग हाल, कैंटीन, सेंट्रल हॉल, दर्शक दीर्घा, मीडिया लाउंज, सभागृह, आर्ट गैलरी, जैसी मूलभूत आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. इसके अलावा मेल, फीमेल, हैंडीकैप और ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग टॉयलेट की व्यवस्था है. साथ ही 3 हॉस्पिटल की भी सुविधा है.
विधानसभा में पेपरलेस सिस्टम
नए विधानसभा भवन के कॉरिडोर को बस्तर और सरगुजा आर्ट से सजाया गया है. वहीं, विधानसभा परिसर में ग्रीनरी के लिए खूबसूरत गार्डन और लैंडस्केप है. यहां वास्तु के आधार पर पेड़ लगाए जा रहे हैं. यह पेपरलेस सिस्टम से लैस है.

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने