मंत्री भैया साहब लोधी ने किसानों के नुकसान पर जताई चिंता, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र - सर्वे कराकर मुआवजा देने की रखी मांग
शिवपुरी। पिछोर विधानसभा क्षेत्र के किसानों को बेमौसम बारिश ने बड़ा झटका दिया है। किसानों की फसलें भारी नुकसान की चपेट में आ गई हैं। इसी को लेकर पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि 26, 27 और 28 अक्टूबर 2025 को हुई बेमौसम बारिश से पिछोर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद खनियाधाना और पिछोर के कई गांवों में फसलें बर्बाद हो गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
भैया साहब लोधी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, इसलिए सरकार को तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सहायता राशि वितरित करनी चाहिए, ताकि किसानों को कठिन परिस्थितियों में राहत मिल सके। किसानों के हित में पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी की पहल — अब सरकार की कार्रवाई पर टिकी निगाहें।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने