दिल्ली में छाई घनी धुंध, AQI 400 पार — सांस लेना हुआ मुश्किल
दिल्ली की हवा एक बार फिर ज़हरीली हो गई है. वायु गुणवत्ता यानी AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. राजधानी के कई इलाकों में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. प्रदूषण का सबसे ज़्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर पड़ रहा है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. साथ ही अधिकतम 30 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.
दिल्ली में गुरुवार को धुंध की चादर छाई रही. आईएमडी का कहना है कि पूरे हफ्ते सुबह और देर शाम धुंध छाए रहने की उम्मीद है. स्मॉग ने विजिबिलिटी को काफी कम कर दिया. सीपीसीबी ने पीएम 2.5 का स्तर 184.4 और पीएम 10 का स्तर 301.9 दर्ज किया है. सीपीसीबी का कहना है क शहर के 38 निगरानी स्टेशनों में से 37 ने 300 के ऊपर के अंक के साथ बहुत खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की.
कहां कितना रिकॉर्ड किया गया एक्यूआई?
इसमें विवेक विहार (426), आनंद विहार (415), वजीरपुर (419), अशोक विहार (414), बवाना (411) और सोनिया विहार (406) में गंभीर श्रेणी की वायु गुणवत्ता दर्ज की गई. एनसीआर के नोएडा में एक्यूआई 372, गाजियाबाद में 364, गुरुग्राम में 248, ग्रेटर नोएडा में 330 और फरीदाबाद में 166 दर्ज किया गया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिल्ली पर छाया पीला धुआं स्मॉग है, जो कोहरे और प्रदूषकों का मिश्रण है.
कब आएगी हानिकारक प्रदूषकों में कमी?
सीपीसीबी के पूर्व अतिरिक्त निदेशक ने कहा, इस मौसम में खराब वायु गुणवत्ता सामान्य बात है. गंगा के मैदानी इलाकों में हवा की गति कम है. उत्सर्जन कम करने से हानिकारक प्रदूषकों में कमी आएगी. दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा. ये औसत से 4 डिग्री ज्यादा है.

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर