बारिश ने रोका भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला, सेमीफाइनल पर उठे सवाल
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अहम मैच खेला जाना है. ये मुकाबला नवी मुंबई में होगा. भारत के लिए इसे हर कीमत पर जीतना जरूरी है. क्योंकि, इसे जीतकर वो सीधे-सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटा सकते हैं. वहीं, इस मुकाबले को हारने पर अगर-मगर की स्थिति घर कर लेगी. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि जीत और हार से परे जाकर भारत और न्यूजीलैंड का मैच बारिश में धुल गया तो सेमीफाइनल का क्या होगा? ये सवाल इसलिए क्योंकि नवी मुंबई में भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान बारिश के आसार हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे खराब रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड उन टीमों में नंबर वन पोजिशन पर है जिसके खिलाफ भारत का रिकॉर्ड महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे खराब है. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप में 14 मुकाबले खेले, जिसमें से सिर्फ 2 ही जीते हैं. उन्हें 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा था.
IND vs NZ मैच बारिश में धुला तो सेमीफाइनल का क्या होगा?
अब ऐसे रिकॉर्ड के साथ भारतीय महिला टीम को नवी मुंबई में होने वाले मुकाबले में जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा. लेकिन, क्या हो अगर ये मुकाबला ना हो और वो बारिश में धुल जाए. ये तो तय है कि भारतीय टीम अगर न्यूीजीलैंड से जीती तो वो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. और, अगर हारी तो भी सेमीफाइनल में जाने के चांस होंगे. मगर उसके लिए दूसरे मैचों के नतीजे पर नजर रखनी होगी. लेकिन, मुकाबले के व्हाइट वॉश की कंडीशन में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या होगा?
बारिश से मैच धुलने के बाद ये है सेमीफाइनल का समीकरण
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुला तो फिर भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा. उस मैच को जीतकर वो सेमीफाइनल का टिकट कटा सकते हैं.
अगर न्यूजीलैंड से मैच का व्हाइटवॉश होता है और भारतीय टीम बांग्लादेश से भी हार जाती है. तो फिर उस सूरत में सेमीफाइनल का टिकट तभी मिल सकता है, जब न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों अपना आखिरी मैच हार जाएं.
वहीं भारत का न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दोनों से मैच व्हाइटवॉश होता है, यानी कि बारिश में धुलता है तो फिर उस सूरत में सेमीफाइनल का टिकट तभी मिलेगा, जब न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड से हार जाएगी.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक