रोहित गोदारा गैंग का दावा, कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों को मारी गोली
डेस्क। भारत India) के तमाम बड़े गैंगस्टर और अपराधियों (Gangsters and Criminals) के लिए कनाडा (Canada) सेफ डेस्टिनेशन बनता हुआ नजर आ रहा हैृ। एक बार फिर कनाडा में फायरिंग (Firing) हुई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग गोदारा गैंग (Godara Gang) ने करवाई है। गोदारा गैंग की तरफ से फायरिंग की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच कट्टर दुश्मनी है।
गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, ”राम राम सभी भाईयों को…मैं (महेन्दर_सरण_दिलाना) (राहुल_रिनाउ) (विक्की_फलवान), भाईयों जो ये (कनाडा) में (तेजी कहलों) पे जो गोलीबारी हुई है! वो हमने करवाई है! और इसके पेट में गोलियां लगी हैं! इससे इसको समझ आया तो ठीक नहीं तो अगली बार मार देंगे! ये हमारे दुश्मनों को पैसे फाइनेंस सपोर्ट करना, वेपन देना, कनाडा में हमारे भाईयों की मुखबरी करना और उनपे अटैक करने की प्लॉनिंग करता था! हमारे भाईयों की तरफ देखना तो दूर की बात अगर कोई सोचेगा भी तो वो हाल करेंगे जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा!”
सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा गया है, ”मैं आपको बता दूं! इस गद्दार के चकर में आके किसी ने हमारे भाईयों की तरफ देखा या इसको किसी ने फाइनेंशियल सपोर्ट की और हमें पता लग गया! तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जाएगा! उसका विनाश ही कर देंगे! ये चेतावनी सभी भाईयों और बिजनेसमैन, बिल्डर, हवाला व्यपारी और जो भी हो! किसी ने भी मदद की तो वो हमारा दुश्मन होगा! अभी तो शुरूआत हुई है! आगे-आगे देखो होता है क्या!”

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक