बांग्लादेश: ढाका की गारमेंट फैक्ट्री और केमिकल वेयरहाउस में लगी भीषण आग, जिंदा जले 16 मजदूर
नई दिल्ली. बांग्लादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका (Dhaka) में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां की एक चार मंजिला गारमेंट फैक्ट्री (garment factory) और उसके पास स्थित केमिकल वेयरहाउस (chemical warehouse) में आग लगने से कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए.
फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के अधिकारी तल्हा बिन जसीम के अनुसार, आग केमिकल वेयरहाउस में लगी और फैक्ट्री तक फैल गई. आग सबसे पहले शाह आलम केमिकल वेयरहाउस में लगी और उसके बाद एनार फैशन गारमेंट्स फैक्ट्री तक पहुंची.
फायर सर्विस के प्रवक्ता अनवरुल इस्लाम ने बताया, “खोज अभियान के दौरान केवल गारमेंट फैक्ट्री से ही 16 शव बरामद हुए हैं. आग को फैक्ट्री से बुझा दिया गया है, लेकिन केमिकल वेयरहाउस में आग अभी भी जारी है.”
फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद ताजुल इस्लाम चौधरी ने कहा कि शवों की स्थिति इतनी भयावह है कि उनकी पहचान फिलहाल DNA टेस्ट के माध्यम से ही संभव होगी. मृतकों के शव ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजे गए हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि संभवतः सभी मृतक जहरीली गैस सांस में लेने के कारण मारे गए. चौधरी ने बताया, “हमारा अनुमान है कि आग की शुरुआत केमिकल विस्फोट से हुई, जिससे जहरीली गैस फैल गई और कई लोग तुरंत मारे गए.”
दूसरी और तीसरी मंजिल पर फंसे थे लोग
मृतक दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच फंसे हुए थे. बिल्डिंग की छत टिन और खपरैल की बनी थी और छत का निकास दो ताले से बंद था. जहरीली गैस और अचानक लगी आग (flashover) के कारण लोग बेहोश होकर तुरंत मर गए. चौधरी ने बताया कि केमिकल वेयरहाउस में 6 से 7 प्रकार के रसायन संग्रहीत थे, और वहां अभी भी प्रवेश करना बहुत खतरनाक है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ड्रोन और लूप मॉनिटर जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है.
यूनुस ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. उन्होंने अधिकारियों से जांच कर प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता देने का निर्देश दिया. फायर सर्विस ने बताया कि आग की सूचना सुबह 11:40 बजे मिली और टीम 11:56 बजे मौके पर पहुंची. आग पर 12 फायर फाइटिंग यूनिट्स ने काबू पाने का प्रयास किया.

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज