प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से हर घर बन रहे ऊर्जा दाता
रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय जोड़ा है। पारंपरिक बिजली उपभोक्ता अब स्वयं ऊर्जा उत्पादक बन रहे हैं। बेमेतरा जिले के पंजाबी कॉलोनी निवासी इंदर सिंह दत्ता ने अपने मकान की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर इस योजना का लाभ प्राप्त किया है। मात्र एक माह में उनके प्लांट से 300 से अधिक यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है। इससे न केवल उनके बिजली बिल में कमी आई है, बल्कि अतिरिक्त बिजली से उन्हें आय अर्जित करने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।
इस योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार से 78 हजार रूपए एवं राज्य सरकार से 30 हजार रूपए की सब्सिडी दी जा रही है। उपभोक्ता को कुल एक लाख 8 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मिलती है। डबल सब्सिडी से उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाने में मदद मिली है। लोग सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना न केवल आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस योजना से हर घर सौर - हर घर रोशन” का लक्ष्य साकार होता दिखाई दे रहा है।

राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना