तिलक ने कम समय में ही अपनी अलग पहचान बनायी
एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तिलक वर्मा ने बेहद कम समय में ही अपनी अलग ही पहचान बनायी है। वह एक भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं जो विपरीत हालातों में पारी को संभाल सकता है। आईपीएल 2022 में तिलक को मुम्बई इंडियंस ने जब 1.70 रुपये में खरीद था। उसके बाद से ही वह तेजी से आगे बढ़े। आईपीएल के बाद तिलक ने टी20 प्रारुप में भारतीय टीम में जगह बनायी। इसके बाद उनका खेल और पैसे का ग्राफ तेजी से ऊपर चला गया। इससे उनकी कमाई करोड़ों में पहुंच गयी है।
साल 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार तिलक की कुल संपत्ति लगभग 5 करोड़ रुपये है। उनकी मासिक कमाई 20-25 लाख रुपये के बीच है। यह कमाई उन्हें आईपीएल वैतन, बीसीसीआई मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से मिलती है। बीसीसीआई ने उन्हें 2024-25 केन्द्रीय अनुबंध में सी ग्रेड में रखा है, जिसमें खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा हर वनडे मैच के लिए 6 लाख और हर टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं। तिलक के पास कई आलीशान गाड़ियां भी हैं। उनके पास
मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी महंगी गाड़ियां हैं।

अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया