विधवा महिला को परेशान कर रहा था BMO, लोकायुक्त ने जैसे ही पकड़ लिया हाथ, डॉक्टर के उड़ गए होश
सिंगरौली: मध्य प्रदेश में सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लॉक में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर एंव उनके सहयोगी सुपरवाइजर को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता महिला के पति के मृत्यु के बाद पीएम रिपोर्ट में सर्पदंश लिखने के एवज में मांगी थी 1 लाख रुपए की रिश्वत।
लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता फूलमती सिंह ग्राम बगैया पोस्ट दुधमनिया तहसील चितरंगी जिला सिंगरौली के पति की जून महीने में सांप के काटने से मौत हो गई थी। पीएम रिपोर्ट में सर्पदंश से मौत लिखने के लिए डाक्टर अमरजीत सिंह, जो चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में पदस्थ हैं वे एवं कार्यालय सुपरवाइजर राजकुमार बैस ने महिला से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी।
मुआवजा राशि मिलने के बाद रिश्वत मांग रहे थे
मुआवजा राशि मिलने के बाद अब रिश्वत की मांग की जाने लगी तो पीड़िता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी रीवा से की थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में जैसे ही महिला से पहली किस्त 30 हजार रुपए ली, तो इशारा मिलते ही लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त ने इस कार्यवाही में बीएमओ अमर सिंह एवं सुपरवाइजर राजकुमार बैस के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न धाराओं के साथ मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी बनाया है।

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
दिल्ली मेट्रो सेवाएं प्रभावित, मंडी हाउस स्टेशन पर रुकीं ट्रेनें; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार