रविवार को फिर होगी रोमांचक टक्कर, भारत तैयार पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए नौवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया. अब एक बार फिर पाकिस्तान का सामना भारतीय टीम से होने जा रहा है, लेकिन इस बार पुरुषों से नहीं बल्कि दोनों देशों की महिला टीमें आपस में भिड़ेंगी. भारत और पाकिस्तान की टीमें महिला वनडे वर्ल्ड कप के छठे मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा.
भारतीय महिला टीम का ये है रिकॉर्ड
भारतीय महिला टीम वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से कभी नहीं हारी है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया इसी इतिहास को दोहराना चाहेंगी. वनडे में भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अब तक 11 मैच हुए हैं. इसमें भारतीय टीम ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें सभी मैचों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है.
IND vs PAK : कब-कहां देखें Live Streaming?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप का छठा मैच किस दिन खेला जाएगा?
महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच छठा मैच रविवार, 5 अक्टूबर को खेला जाएगा.
वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानि दोपहर 2:30 बजे होगा.
श्रीलंका के किस मैदान पर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप के इस मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास महिला वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार है. टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी/एचडी पर हिंदी और इंग्लिश भाषा में कमेंट्री के साथ ये मुकाबला देख सकते हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच की Online Streaming किस प्लेटफॉर्म पर होगी?
रविवार, 5 अक्टूबर को होने वाले इस मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JIOHotstar की ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं.

सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने टीएल बैठक में अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए।
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर