शोस्टॉपर बनीं कंगना रनौत, देश को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
मुंबई: शुक्रवार की रात कंगना रनौत को एक ज्वेलरी कलेक्शन के लिए रैंप वॉक करते हुए फैंस ने लंबे अरसे बाद देखा। कंगना की रैंप वॉक देखकर फैंस काे फिल्म ‘फैशन’ की यादें ताजा हो गईं। कंगना डिजाइनर राब्ता बाय राहुल के नए ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन 'सल्तनत' के लिए शोस्टॉपर थीं। वह बिल्कुल रॉयल लुक में नजर आईं।
कंगना ने कहा-अपने लोगाें को बढ़ावा दें
रैंप वॉक करने के बाद कंगना रनौत ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मेरा अपने दोस्तों और सभी युवाओं से अनुरोध है कि अब हमें आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ना चाहिए। इस पर ध्यान दें कि हम अपनी संस्कृति और लोगों को कैसे बढ़ावा दे सकते हैं। कल मैंने खादी की साड़ी ट्राई की। खादी को एक बार ट्राई करें। पूरी साड़ी 1500 रुपये की थी और इसने मुझे बहुत अच्छा महसूस कराया। वह कपड़ा जैविक, पर्यावरण के अनुकूल है। जेनरेशन जी (Gen Z) पर्यावरण के लिए बहुत जागरूक है। मैं उनसे अनुरोध करूंगी कि वे अपने घरेलू उद्योगों को बढ़ावा दें।’
कंगना का लुक भी चर्चा में रहा
रैंप वॉक में कंगना रनौत ने सोने और पन्ना से बनी ज्वेलरी पहनी थी। इस लुक में वह काफी रॉयल नजर आ रही थीं। ज्वेलरी डिजाइनर कंगना के दोस्त भी हैं, तो उनके कहने पर ही एक्ट्रेस ने रैंप वॉक की। वह भी रैंप वॉक करके काफी खुश दिखाई दीं।
कंगना रनौत का करियर फ्रंट
सासंद होने के अलावा कंगना अभिनय की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वैरायटी की एक खबर के अनुसार हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ में कंगना रनौत नजर आ सकती हैं। बतौर डायरेक्टर भी कंगना ने पिछले साल एक फिल्म ‘इमरजेंसी’ बनाई थी। इस फिल्म में उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था।

सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने टीएल बैठक में अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए।
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर