Emmy नॉमिनेशन ने दिलजीत को दिलाया बॉलीवुड का प्यार, इम्तियाज़ और परिणीति का रिएक्शन वायरल
मुंबई: दिलजीत दोसांझ की करियर में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए उनका नॉमिनेशन हुआ है। दिलजीत की खुशी में फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के इम्तियाज अली और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुए। दोनों ने दिलजीत के नॉमिनेशन की बात को अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है।
इम्तियाज ने री-शेयर की पोस्ट
सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में लीड रोल किया था, फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली हैं। इम्तियाज ने दिलजीत के इंटरेशनल एमी नॉमिनेशल वाले पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट किया है। बताते चलें कि फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए दिलजीत दोसांझा का नॉमिनेशन इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्टर कैटेगरी में हुआ है। वहीं इस फिल्म को टीवी फिल्म/मिनी सीरीज कैटेगरी में भी जगह मिली है।
परिणीति ने लिखा- ‘टीम चमकीला पर गर्व है’
परिणीति चोपड़ा को भी जब ‘अमर सिंह चमकीला’ के इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स नॉमिनेशन की खबर पता चली ताे उन्होंने भी वही पोस्ट शेयर की, जिसे इम्तियाज ने पोस्ट किया था। इस पर परिणीति लिखती हैं, ‘टीम चमकीला पर गर्व है।’ हैप्पी फेस वाला इमोजी भी परिणीति ने साझा में शेयर किया है।
दिल को छूने वाली है ‘अमर सिंह चमकीला’ की कहानी
फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में पंजाब के एक चर्चित गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया था। चमकीला अपने गीतों के लिए पंजाब में मशहूर थे। साल 1988 में गोली मारकर अमर सिंह चमकीला की हत्या कर दी गई थी। फिल्म में उनकी पत्नी अमरजोत का रोल परिणीति चोपड़ा ने किया था, अमरजोत अमर सिंह चमकीला के साथ स्टेज पर साथ गाया करती थीं। इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया, जहां दर्शकों ने कहानी को काफी सराहा।

पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?