‘जॉली एलएलबी 3’ से ‘मिराय’ तक ढेर, ‘दे कॉल हिम ओजी’ बनी दर्शकों की पहली पसंद
मुंबई: बीते दिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया। इसकी वजह है पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी', जिसने रिलीज के पहले दिन ही सारे आंकड़े फेल कर दिए। थिएटर्स में अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, वहीं 'मिराय' ने भी मेकर्स को निराश किया। इसके अलावा अन्य फिल्में भी कमाई के मामले में फीकी पड़ती नजर आईं। चलिए जानते हैं गुरुवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा साबित हुआ।
दे कॉल हिम ओजी
साउथ के दिग्गज अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही धमाकेदार कलेक्शन करते हुए 70.75 करोड़ रुपये कमा डाले। फिल्म ने कई रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है। फिल्म ने अभी तक कुल बॉक्स ऑफिस पर 90.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ‘दे कॉल हिम ओजी’ का निर्देशन सुजीत ने किया है। वहीं फिल्म में इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रकाश राज, श्रेया रेड्डी और प्रियंका मोहन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने बीते दिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.64 करोड़ रुपये कमाए। वहीं इसने बुधवार को 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'जॉली एलएलबी 3' ने अभी तक एक हफ्ते में 73.64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
मिराय
साउथ एक्टर तेजा सज्जा की ‘मिराय’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। ये फिल्म अब लाखों में सिमटती नजर आ रही हैं। फिल्म ने गुरुवार को मात्र 36 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 1.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'मिराय' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 84.41 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में तेज सज्जा के अलावा मांचू मनोज भी मौजूद हैं, जो खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।
डेमन स्लेयर
जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने गुरुवार को 80 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 88 लाख रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 65.74 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
लोका चैप्टर 1
कल्याणी प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फिल्म ने गुरुवार को 70 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 1.05 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘लोका चैप्टर 1’ ने 29 दिनों में कुल 142 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात