कटघोरा में फायरिंग कांड का खुलासा, अंतरराज्यीय कनेक्शन सामने आया
कोरबा: जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसनिया मार्ग में बुधवार देर रात गोली चल गई। फायरिंग की घटना की खबर फैलते ही सनसनी व्याप्त हो गई और मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी समेत कई अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल की। भाग रहे एक आरोपी को लोगों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के निवासी सिकन्दर मेमन के घर के सामने फायरिंग की गई है। एक गोली शटर से पार निकल गई और दूसरी दरवाजे पर लगी है। हालांकि इस वारदात में कोई जख्मी नहीं हुआ।
इस मामले को एक बहुचर्चित प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल एसपी ने इतना ही बताया है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अब सवाल और जांच का विषय है कि गोली पकड़े गए आरोपित ने खुद चलाई या फिर कोई और है जिसके कहने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। मौके से कारतूस का खाली खोखा बरामद किया गया है।
शर्ट बदलकर भाग रहा था आरोपी
आरोपी बाइक में सवार था, घटना के बाद बाइक को लावारिस छोड़कर शर्ट बदल ली थी, ताकि कोई उसे पहचान ना सके। घटना के बाद सक्रिय हुए आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसका पीछा करना शुरू किए। वह बस में बैठकर भागने की कोशिश किया। पहले ही पुलिस को इसकी सूचना दी जा चुकी थी। आरोपी भागता, इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
इस मामले से जोड़ा जा रहा फायरिंग को
बताया जा रहा है कि सिकंदर मेमन के भतीजे ने करीब एक माह पहले हिंदू लड़की से लव मैरिज किया है। इसे लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी, अब इस घटना को भी उससे जोड़कर देखा जा रहा। पकड़ा गया शूटर प्रतापगढ़ यूपी का रहने वाला बताया जा रहा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई