मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में उत्तर प्रदेश बना नंबर वन, पीएम मोदी ने इंटरनेशनल ट्रेड शो में बांधे तारीफों के पुल
नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नोएडा के एक्सपो सेंटर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश की मौजूदा ग्रोथ को बेहद आकर्षक बताया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश को अब किसी देश पर निर्भर नही रहना है। जो हम भारत मे बना सकते है उसे भारत मे ही बनाएंगे। जो भी मेन्युफेक्चरिंग में बनाया जा रहा है वो बेस्ट क्वालिटी का होना चाहिए। आज देश का हर नागरिक स्वदेशी से जुड़ रहा है। जो भारत मे उपलब्ध है उसे ही प्राथमिकता देनी है। हमें स्वदेशी का पूरा इको सिस्टम बनाना है। आज भारत मे जितने फोन बनते है उसके 55 प्रतिशत यूपी में बन रहे हैं। पुर्जे-पुर्जे पर मेक इंडिया की छाप हो हम ऐसा इको सिस्टम बना रहे हैं। यूपी इसमें प्रमुख भूमिका निभा रहा है। यूपी अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा। यहां से कुछ किलोमीटर दूर ही एक बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी पर काम शुरू होने वाला है।
'हमारी सेनाएं स्वदेशी चाहती हैं'
पीएम ने कहा कि हमारी सेनाएं स्वदेशी चाहती हैं और दूसरों पर निर्भरता को कम करना चाहती हैं। इसलिए हम भारत में ही एक वाइब्रेंट डिफेंस सिस्टम विकसित कर रहे हैं। मैं आप सभी का आह्वान करता हूं कि यूपी में निवेश कीजिए, यूपी में मैन्युफैक्चर कीजिए। यहां लाखों MSMEs का मजबूत नेटवर्क है, उनका सामर्थ्य इस्तेमाल कीजिए और एक कंप्लीट प्रोडक्ट यहीं तैयार कीजिए। इसके लिए हर मदद के साथ यूपी सरकार और भारत सरकार आपके साथ है।
2014 से पहले देश में बहुत टैक्स लगते थे
2014 से पहले इतने सारे टैक्स थे कि बिजनेस की कॉस्ट और परिवार का बजट कभी संतुलित नहीं हो पाते थे। इसे संतुलित करना मुश्किल था। 2014 में 1,000 रुपये की शर्ट पर 117 रुपये टैक्स लगता था। 2017 में GST लागू होने के बाद टैक्स घटकर 50 रुपये हो गया।

CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह