सगे भाइयों द्वारा यौन शोषण का पता चलते ही मंगेतर ने उठाया बड़ा कदम, बन गया हिम्मत और इंसाफ की मिसाल
हरदोई: यूपी के हरदोई से ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जिसने समाज का ताना-बाना बिगाड़ दिया है। यहां दो सगे भाई अपनी ही बहन से सालों से दुष्कर्म कर रहे थे। युवती जब भी भाइयों की करतूत मां-बाप को बताती तो वे उल्टा उसे ही डांटकर चुप करा देते। युवती की जब शादी तय हुई तो उसने अपने मंगेतर को पीड़ा बताई। मंगेतर बड़ा दिल वाला निकला। उसने अपनी होने वाली पत्नी की साथ दिया। पुलिस से शिकायत की और सालों की घिनौनी हरकत के वीडियो दिखाए। हैरान पुलिस ने दोनों भाइयों को अरेस्ट कर लिया है। पहले तो पुलिसकर्मी यह मानने को तैयार नहीं हुए कि सगे भाई ऐसी हरकत कर सकते हैं। पुलिसकर्मी समझ रहे थे कि युवती अपने मंगेतर की बातों में आकर अपने भाइयों को फंसाना चाहती है। जब पीड़िता ने पुलिस को भाइयों की करतूत के कुछ वीडियो दिखाए तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया।
डरते-डरते मंगेतर से बताई अपनी पीड़ा
जानकारी के अनुसार, अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ उसके सगे दो भाई कई वर्षों से धमका कर दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़िता की कुछ दिन पूर्व शादी तय हुई और मंगेतर से उसकी मोबाइल पर बात होने लगी। लगातार शारीरिक प्रताड़ना झेल रहे उसने डरते-डरते अपने मंगेतर को पूरी बात बताई। इसके बाद मंगेतर ने अपने परिजनों के साथ मशवरा करके पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मंगेतर का साथ मिलने के बाद पीड़िता मंगलवार को अरवल पहुंची और तहरीर दी। सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण एवं कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जाएंगे।

CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह