रेप के बाद बुर्का पहनकर फरार होने की कोशिश, देवरिया पुलिस ने सुहेल को दबोचा, ऐसे खुला आरोपी का राज
देवरिया: यूपी के देवरिया जिले में सुहेल नाम का एक शख्स अपनी नाबालिग हिंदू प्रेमिका का रेप करने के बाद बुर्का पहनकर भाग रहा था। मगर वहां मौजूद लोगों की नजर पड़ गई। लोगों ने उसे पकड़ लिया। सच्चाई सामने आने पर तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुहेल को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सुहेल पर बलात्कार समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना गौरी बाजार थाना क्षेत्र के चोरखरी चौराहे की है।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र की एक नाबालिक किशोरी (16)अपनी मां के साथ चोरखरी चौराहे पर किराए की मकान में रहकर पढ़ाई करती है। किशोरी के माता-पिता में आपसी विवाद चलता है। लगभग 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात सुहेल (24)से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। सुहेल गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पिपराधन्नी गांव का निवासी है। सोमवार को बातचीत के दौरान किशोरी ने सुहेल को बताया कि इस समय उसकी मां घर पर नहीं है। किशोरी के घर पर अकेली होने की जानकारी मिलते ही सुहेल उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। लोगों की नजरों से बचने के लिए उसने बुर्का पहन रखा था।
रेप किया फिर मुंह बंद करने के लिए दिया धमकी
पीड़िता की मुताबिक उसने सुहेल को घर आने से मना किया। मगर वह जबरन उसके घर में घुस गया। सुहेल उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान पीड़िता ने शोर मचाना चाहा तो सुहेल ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद सुहेल ने बुर्का पहना और किसी को ना बताने की धमकी देकर भाग निकला। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे देखा मगर बुर्का की वजह से लड़की समझ कर ध्यान नहीं दिया।
जेंट्स चप्पल ने खोला राज
सुहेल जब चौराहे पर पहुंचा तो उसका चाल चलन, हाव-भाव और पैरों मे जेंट्स चप्पल देखकर लोगों को शंका हई। चौराहे पर मौजूद लोगों ने उसे रोक कर पूछताछ शुरू की तो वह मौन बना रहा। इसी बीच एक युवक ने हिम्मत करके उसका बुर्का हटाया तो सारी असलियत सामने आ गई। असलियत सामने आने पर तनाव का माहौल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सुहेल को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सोहेल के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी हरे राम यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह