‘सरदार जी 3’ विवाद पर दिलजीत का बड़ा बयान, बोले – फिल्म पहले बनी थी, अब खेल हो रहा
मुंबई: गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' के भारत में रिलीज न होने देने पर चुप्पी तोड़ी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनकी फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी। मलेशिया में अपने कॉन्सर्ट में बोलते हुए दिलजीत ने कहा कि उनकी फिल्म की शूटिंग आतंकी हमले से पहले हुई थी और भारत-पाक मैच उसके बाद खेला गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास देने के लिए कई जवाब हैं, लेकिन वे चुप हैं।
दिलजीत ने झंडे को सलामी दी
सोशल मीडिया पर दिलजीत के कई वीडियो सामने आए जिनमें वह राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा 'वो मेरे देश का झंडा है। उसका हमेशा सम्मान करो।' फिर उन्होंने दर्शकों से कुछ बातें कहने की इजाजत ली। उन्होंने पंजाबी में कहा 'जब फरवरी में मेरी फिल्म सरदारजी 3 की शूटिंग चल रही थी, तब मैच खेले जा रहे थे।'
खामोश रहे दिलजीत दोसांझ
गायक ने कहा 'राष्ट्रीय मीडिया ने मुझे राष्ट्र-विरोधी दिखाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पंजाबी और सिख समुदाय कभी भी राष्ट्र के खिलाफ नहीं जा सकते। मेरे पास कई जवाब हैं, लेकिन मैं चुप रहा, सब कुछ अपने अंदर ही दबाए रखा। मैं कुछ नहीं बोला। कोई भी आपको कुछ भी कहे, आपको उस जहर को अपने अंदर नहीं लेना चाहिए। मैंने जिंदगी से यही सीखा है। इसलिए मैंने कुछ नहीं कहा'
उन्होंने कहा 'उस समय भी, और अब भी, हम हमेशा यही प्रार्थना करते हैं कि आतंकवादियों को कड़ी सजा मिले। मेरी फिल्म हमले से पहले शूट हुई थी, और मैच हमले के बाद खेला गया।'
भारत में नहीं रिलीज हुई सरदार जी 3
आपको बता दें कि अप्रैल में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में भारत के लगभग 26 पर्यटक मारे गए और कई घायल हो गए। हमले के बाद फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर को लेने के लिए दिलजीत की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद इसे भारत में रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली। फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज हुई थी।
भारत-पाक के बीच हुआ मैच
14 सितंबर को एशिया कप के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। भारत ने सात विकेट से मैच तो जीत लिया, लेकिन विरोधी टीम का अभिवादन करने से इनकार कर दिया। पहलगाम हमले के बाद एशिया कप मुकाबले के तहत भारत-पाकिस्तान की पहली भिड़ंत थी।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल