राधा-कृष्ण की कहानी सुन भावुक हुए अमाल मलिक, कहा– प्यार का असली नाम है त्याग
मुंबई: सिंगर अमाल मलिक ‘बिग बॉस 18’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए हैं। शो में कई प्रतियोगी के बीच वह तान्या मित्तल के करीब आए हैं, उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है। तान्या अपकमिंग एपिसाेड में अमाल मलिक को राधा और कृष्ण की कहानी सुनाएगी। इस एपिसोड का एक प्रोमाे वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कहानी सुनते वक्त अमाल के हाव-भाव बदलते हुए दिखते हैं। वह सच्चे प्यार के बारे में अपनी सोच को भी जाहिर करते हैं।
तान्या की कहानी पर अमाल का रिएक्शन
अमाल ने जब तान्या मित्तल से राधा और कृष्ण के प्यार से जुड़ी एक कहानी सुनी तो कहा, ‘त्याग ही तो प्यार है।’ इसके बाद वह कुछ सोचने लगते हैं। कहीं खोए हुए से नजर आते हैं। ऐसा लगता है कि कहानी सुनकर अमाल इमोशनल हो गए हैं।
पिछले दिनों अमाल ने अपने एक तरफा प्यार का जिक्र भी किया
पिछले एपिसोड में अमाल मलिक ने अपने एक तरफा प्यार का जिक्र भी किया था। वह ‘बिग बॉस’ में अकेले बैठे खुद से बात कर रहे थे। जिसमें वह कहते हैं, ‘हम अपनी लाइफ के ऐसे फेज में कभी चले जाते हैं, जब बहुत उदास हो जाते हैं। किसी से बात करने का मन नहीं होता। तब हमारी जिंदगी में ऐसा शख्स आता है, जो दिल को छू जाता है। ये इंसान मेरी जिंदगी में आना ही थो तो पहले क्यों नहीं आया। पहले मिलते तो ज्यादा वक्त होता, ज्यादा प्यार कर पाता। ऐसा इंसान बिल्कुल है, जो मेरी दिल की धड़कनों को तेज कर देता है। फिलहाल तो यह प्यार एक तरफा है। लेकिन जब मैं बिग बॉस के घर से बाहर जाऊंगा तो उम्मीद है कि ये प्यार दो तरफा होगा।’

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल