जंगल में पानी देने गया किसान बना बाघ का निशाना, झाड़ियों से छलांग लगाकर हमला – ऐसे दी खूंखार शिकारी को मात
उमरियाः मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान बुरी तरह जख्मी हो गया है। घायल किसान दिनेश मवेशी की तलाश करने के लिए खेतों की तरफ गया था। अनजाने में दिनेश बाघ के घात लगाए शिकार के करीब पहुंच गया। इस पर बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। दरअसल, पीड़ित किसान दिनेश पर सुबह करीब साढ़े 6 बजे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर रेंज मानपुर के दमना बीट पर बाघ ने हमला कर दिया। वह राजस्व क्षेत्र में अपने पलतू मवेशी को तलाशने खेतों की तरफ गया था। इस दौरान वह टाइगर के अटैकिंग रेंज में आ गया।
शिकार की घात में बैठे बाघ ने हमला किया
झाड़ियों में अपने शिकार पर नजर गड़ाए हुए बाघ ने दिनेश सिंह को देखते ही उसपर हमला कर दिया। इसमें दिनेश घायल हो गया। हमला करने के बाद बाघ भी वहां ज्यादा देर तक नहीं रुका और भाग निकला। दरअसल, बाघ के हमले करते ही दिनेश ने शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग आने लगे। लोगों की आहट सुनकर बाघ वहां से भाग खड़ा हुआ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ इलाज
किसी तरह घायल घर तक आए और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मानपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। आपको बता दें बाघ ने दिनेश सिंह के ही पालतू मवेशी का शिकार किया था। वहीं, ग्रामीणों की मानें तो यह वही बाघिन है जो कुछ दिन पहले ग्राम बांसा में एक ब्यक्ति को हमला कर घायल की थी बाघिन अपने तीन बच्चों सहित है। वहीं, मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि सुबह जैसे ही घटना की सूचना मिली तत्काल अपनी टीम को रवाना किया और घायल दिनेश सिंह को लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में भर्ती करवाया गया। साथ ही तात्कालिक सहायता राशि के तौर पर एक हजार रूपये भी दे दिया गया है। आगे जो भी खर्च इलाज में आएगा वह नियमानुसार दिया जायेगा। इसके साथ ही वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ दिखने वाली जगह में जाने से सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात