अमावस्या की रात कब्रिस्तान में महिला का शव निकाल रहा था शख्स, पहले कर चुका था दो पत्नियों की हत्या, कारण चौंकाने वाला
खंडवा: एमपी के खंडवा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कब्रिस्तान में शव के साथ छेड़छाड़ करने वाले दुर्दांत आरोपी अय्यूब खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मुंदवाड़ा का रहने वाला है। आरोपी पर आरोप है कि वह तांत्रिक क्रिया सिद्ध करने के लिए महिला के शव से बाल निकालने के प्रयास में लगा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा माजरा
21 सितंबर की रात, अमावस्या के अवसर पर आरोपी अय्यूब खान खंडवा के बड़े कब्रिस्तान में घुस गया। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने एक नहीं बल्कि दो शवों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। यह घटना सामने आते ही शहर भर में हड़कंप मच गया और विशेषकर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश फैल गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एसपी से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
आरोपी का रहा है भयंकर आपराधिक इतिहास
कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में आया अय्यूब खान कोई आम अपराधी नहीं है। उसका इतिहास खौफनाक घटनाओं से भरा पड़ा है। जानकारी के अनुसार, वह पहले ही अपनी दो पत्नियों की हत्या कर चुका है। इसी मामले में जेल की सजा काट चुका है। जेल में ही उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई थी। तांत्रिक ने उसे तंत्र साधना सिद्ध करने के लिए शवों पर तांत्रिक क्रिया करने की सलाह दी थी। बताया जाता है कि इसी तांत्रिक की प्रेरणा से अय्यूब ने बाहर आने के बाद यह कृत्य किया।
चार माह पहले भी खोदी थी कब्र
खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी चार माह पहले भी जावर क्षेत्र में कब्र खोदकर तांत्रिक क्रिया का प्रयास कर चुका है। उस समय भी लोगों में भय और गुस्सा व्याप्त हुआ था, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बच निकला था। इस बार हालांकि सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की तत्परता ने उसे ज्यादा समय तक छिपने नहीं दिया।
आरोपी के खिलाफ होगा बड़ा एक्शन
वहीं, आरोपी ने जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया था, इससे समाज में गहरा रोष उत्पन्न हो गया था। दो वर्गों के बीच विवाद हो सकता था। एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी की हरकतों से समाज में गहरी नाराजगी और अशांति फैल गई थी, इसलिए उसके खिलाफ रासुका लगाने का निर्णय लिया गया है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल