एग्रीमेंट बनवाने आए हिंदू लड़की और मुस्लिम युवक पर हमला, वकील के चैंबर में घुसी भीड़ ने मारपीट की
रतलाम: जावरा कोर्ट में मंगलवार को एक हिंदू महिला और मुस्लिम लड़के के विवाह एग्रीमेंट के दौरान हंगामा हो गया। महिला पहले से शादीशुदा है। परिजनों और हिंदू संगठनों ने दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने उन्हें छुड़ाकर थाने पहुंचाया। मंदसौर थाने में इस मामले की सूचना दी गई है। दरअसल, मंदसौर जिले के सीतामऊ की 19 साल की शादीशुदा लड़की, 21 साल के मुस्लिम लड़के के साथ पहुंची थी। वे वकील के चैंबर में मैरिज एग्रीमेंट बनवा रहे थे। लड़की के परिवार को पता चलने पर वे हिंदू संगठनों के साथ कोर्ट पहुंच गए और दोनों को पीटा
पुलिस ने भीड़ से बचाकर पहुंचाया थाने
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़के और लड़की को भीड़ से बचाया और थाने ले गई। महिला अपने पति से अलग रहती है। वह नीमच के साहिल खान नाम के युवक के साथ विवाह अनुबंध करने आई थी। महिला के आने की खबर मिलते ही समाज के कुछ लोग और हिंदू संगठन के पदाधिकारी कोर्ट पहुंचे। जब विवाह एग्रीमेंट टाइप हो रहा था, तभी भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों को थाने पहुंचाया।
लव जिहाद की खबर सुनते ही हंगामा
शहर में 'लव जिहाद' की खबर फैलने पर थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई। हिंदू संगठन युवक पर FIR करने और जेल भेजने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने भीड़ को शांत किया। जावरा सीएसपी युवराजसिंह ने कहा कि दोनों के बयान लिए जा रहे हैं। महिला के परिवार ने मंदसौर में केस दर्ज कराया है। मंदसौर पुलिस को सूचना दी गई है और लड़की के माता-पिता से जानकारी ली जा रही है। लड़का जावरा का रहने वाला है, लेकिन नीमच में रहता है।
शहर में तनाव की स्थिति
इस घटना के बाद शहर में तनाव है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के परिवार ने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। महिला को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात