रियलिटी शो में बवाल! बसीर और अभिषेक की तकरार पर अमाल मलिक का तंज
मुंबई: इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ में टीवी एक्टर अभिषेक बजाज, बसीर अली और सिंगर अमाल मलिक के अलावा कई कंटेस्टेंट्स अपने गेम से दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं। हाल ही में अभिषेक बजाज को कैप्टन बनाया गया। इस बात से बसीर अली खफा हैं। वह साबित करने की कोशिश में हैं कि अभिषेक एक कमजोर कैप्टन हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ।
बसीर ने अभिषेक को कहा फ्लॉप कैप्टन
‘बिग बॉस 19’ के प्रोमो वीडियो में अभिषेक और बसीर अली के बीच जमकर झगड़ा हो रहा है। बसीर का कहना है कि अभिषेक के कैप्टन बनने के दौर में कई चीजें ठीक से नहीं हो रही हैं। इस बात से अभिषेक इंकार करते हैं। लेकिन बसीर, अभिषेक को फ्लॉप कैप्टन कह देते हैं। इस बात पर अभिषेक को गुस्सा आता है और दोनों के बीच झगड़ा होता है।
अमाल मलिक बोले- ‘चलो झगड़ा करते हैं’
जब बसीर अली और अभिषेक बजाज बहसबाजी कर रहे थे तो सिंगर अमाल मलिक ‘बिग बॉस’ के घर में बर्तन धो रहे थे। यह झगड़ा देखकर वह कहते हैं, ‘पांचवां हफ्ता है, चलो झगड़ा करते हैं।’ इस बात के जरिए वह अभिषेक और बसीर अली पर तंज कस रहे थे। बसीर अली तो शो में अक्सर ही किसी ना किसी से झगड़ा करते रहते हैं। वह ऐसा करके शो की लाइमलाइट में बने रहना चाहते हैं, ऐसा सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है।
तान्या भी अपनी बातों के जरिए चर्चा में रहती हैं
इन दिनों 'बिग बॉस 19' में इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल भी नजर आ रही हैं। वह शो में अपनी अमीरी की कहानियां सुनाती रहती हैं, जिसे लेकर कई कंटेस्टेंट्स उनका मजाक भी बनाते हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि तान्या कि आधे से ज्यादा बातें झूठ हैं, वह जितना खुद को अमीर बताती हैं, उतनी हैं नहीं।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश